ऐसे तो बॉलीवुड में हर महीने तमाम फिल्में रिलीज होती हैं, जिनमें से कई फिल्में हिट होती हैं तो कई फ्लॉप होती हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में है जिन पर बैन लग चुका है। दरअसल, कुछ विवादों के चलते इन फिल्मों पर काफी समय के लिए बैन लगा दिया गया था। हालांकि, इनमें से कुछ फिल्मों पर बैन हटा दिया गया। अगर आप भी इन फिल्मों को देखना चाहते हैं तो जान लीजिए कि ये किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं।