फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sharma: कॉमेडियन की छवि के विपरीत गंभीर फिल्में देखते हैं कपिल शर्मा, असल जिंदगी में कॉमेडी से दूर

Sat, 04 Mar 2023 06:36 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : social media
कपिल शर्मा अक्सर अपनी कॉमेडी से दर्शकों के पेट में दर्द करवा देते हैं। किसी भी मौके पर कपिल अपने फैंस को हंसाने का मौका नहीं छोड़ते हैं। अब वह अपनी आने वाली फिल्म 'ज्विगाटो' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी कॉमेडी और जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों का खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : social media
उन्होंने कहा कि वह एक कॉमेडियन हैं, इसलिए लोग सोचते हैं कि असल जिंदगी में भी वह कॉमेडी और हंसी के ही दीवाने हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं। उन्हें अपनी छवि के विपरीत गंभीर फिल्में पसंद हैं, कॉमेडी नहीं। दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कपिल ने कपिल ने नंदिता दास की अब तक देखी और पसंद की गई सभी फिल्मों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह '1947' और 'फायर' फिल्म से प्यार करते थे और उनके निर्देशन वाली 'फिराक' और 'मंटो' को देखने के बारे में भी बात की थी। उन्होंने बताया कि वह उनकी लोकप्रिय छवि के विपरीत वास्तविक जीवन में गंभीर चीजें देखना पसंद करते हैं।

Hrithik-Saba: सबा आजाद के साथ नवंबर में शादी करने वाले हैं ऋतिक रोशन! पिता राकेश ने बताया सच
विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा ने कहा कि सबको लगता है अगर यह हंसाता है तो असल जिंदगी में भी यही सब करता होगा। गंभीर फिल्में देखना मुझे अच्छा लगता है। मैं कॉमेडी फिल्में नहीं देखता हूं। बहुत कम देखता हूं। मैं जिसके बारे में सुन लेता हूं कि यह कॉमेडी फिल्म अच्छी है, तब उसे देखने जाता हूं। उन्हें मैं तभी देखता हूं, जब मैं उनके बारे में अच्छी समीक्षाएं देख लेता हूं।

Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 के निर्देशक से फैंस नाखुश, बोले- बासी कॉमेडी परोसने वाले फरहाद सामजी को हटाओ

4 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : social media
इससे पहले पिछले हफ्ते फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कपिल ने बताया था कि एक कॉमेडियन के रूप में उन्हें कैसे समझा जाता है। उन्होंने कहा था कि मैं अपने शो में दिन में दो घंटे कॉमेडी करता हूं, लेकिन मैं 24 घंटे ऐसा नहीं हूं। मेरे व्यक्तित्व के कई पहलू हैं, जिन्हें मैं दिखाना चाहता हूं। मुझे नहीं लगता कि प्रशंसकों के बीच कोई निराशा होगी, क्योंकि वह भी यह देखने के लिए उत्सुक होंगे कि मैं उनके सामने क्या नया ला रहा हूं।

Shraddha Kapoor: एयरपोर्ट पर फैंस के साथ ठुमके लगाती नजर आईं श्रद्धा कपूर, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो - फोटो : इंस्टाग्राम
'ज्विगाटो' फिल्म में कपिल शर्मा एक फूड डिलीवरी बॉय का किरदार निभा रहे हैं, जो रेटिंग और एल्गोरिदम की दुनिया से जूझता है। शहाना गोस्वामी ने उनकी पत्नी और एक गृहिणी की भूमिका निभाई है, जो अपने पति की सहायता और घर की आय के लिए काम करना शुरू कर देती हैं। नंदिता दास के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Tunisha Sharma Case: तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में शीजान खान को राहत, वसई की अदालत ने दी जमानत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें