फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' में 'मलिक काफूर' बन मशहूर हुआ था ये अभिनेता, जन्मदिन पर जानें कैसे हुई थी फिल्मों में एंट्री

Tue, 25 Aug 2020 06:56 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जिम सरभ - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'पद्मावत' में मलिक काफूर का रोल करने वाले अभिनेता जिम सरभ का जन्म 27 अगस्त 1987 को मुंबई में हुआ था। पारसी परिवार से ताल्लुक रखने वाले जिम सरभ जब तीन साल के थे उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया चला गया। पांच साल वो वहीं रहे। उसके बाद उनका परिवार मुंबई लौट आया। 
विज्ञापन

2 of 5
जिम सरभ बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया
जिम सरभ ने अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से पढ़ाई की। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई अमेरिका के इमोरी यूनिवर्सिटी से की। अभी जिम मुंबई के वर्सोवा में रहते हैं। अमेरिका में पढ़ाई करने के बाद वो वहीं एक थियेटर में काम करने लगे। 2012 में सरभ मुंबई पहुंचे और यहां एक स्थानीय थियेटर प्रोडक्शंस के साथ जुड़े। 
विज्ञापन

3 of 5
जिम सरभ - फोटो : सोशल मीडिया
सरभ ने 2016 में राम माधवानी की फिल्म 'नीरजा' से डेब्यू किया। नीरजा के लिए उन्हें स्क्रीन अवॉर्ड्स का बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड मिला। इसके अलावा उन्हें स्टारडस्ट, जी सिने अवॉर्ड भी मिला। 'नीरजा' के बाद सरभ ने कई शॉर्ट फिल्मों में काम किया। 

4 of 5
जिम सरभ - फोटो : सोशल मीडिया
2017 में जिम की फिल्म 'ए डेथ इन द गुंज' और 'राब्ता' रिलीज हुई। अगले ही साल 2018 में फिल्म 'पद्मावत' आई, इसमें उन्होंने मलिक काफूर का महत्वपूर्ण रोल किया। इस किरदार के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड का सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए नॉमिनेशन मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिम सरभ बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने ही संजय लीला भंसाली से जिम के नाम की सिफारिश की थी। 'नीरजा' में उनका काम रणवीर को काफी पसंद आया था। 'पद्मावत' के बाद जिम फिल्म 'संजू', 'द वेडिंग गेस्ट', 'फोटोग्राफ' और 'हाउस अरेस्ट' में दिख चुके हैं। फिल्मों के अलावा जिम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय हैं। वेब शो 'मेड इन हेवेन' में उन्होंने आदिल खन्ना का रोल किया था जो काफी पसंद किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें