फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोस्ट मेलोडियस सॉन्ग: ये हैं बॉलीवुड के मन मोह लेने वाले सबसे सुरीले गाने, एक का तो नाम ही है 'मन मोहना'

Fri, 07 May 2021 06:34 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 16
बॉलीवुड गानें - फोटो : Social media

भारतीय फिल्मों में गानों का अहम योगदान होता है। फिल्म चाहे किसी भी भाषा की हो, सभी में गाने और संगीत का खास ख्याल रखा जाता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में विभिन्न प्रकार के गाने बनाये जाते हैं। पार्टी सॉन्ग से लेकर सैड सॉन्ग तक वालों का म्यूजिक काफी सोच समझकर तय किया जाता है। गाने की सफलता बहुत हद तक इसके संगीत पर निर्भर करती है। एक बेहतर और अलग नया संगीत दर्शकों के जहन पर गहरा छाप छोड़ता है। और दशकों तक वो गाना अमर हो जाता है। बॉलीवुड में भी कुछ ऐसे गानें हैं, जिनकी मेलोडियस म्यूजिक और गायकों की आवाज आपको दीवाना तो बनाती ही है, साथ ही काफी सुकून भी देती है। आज उन्हीं गानों के बारे में जानेंगे।

विज्ञापन

2 of 16
लग जा गले  - फोटो : social media

लग जा गले (Lag Jaa Gale)

फिल्म 'वो कौन थी' का गाना 'लग जा गले' काफी मधुर गाना है। इसे मेलोडी की क्वीन लता मंगेशकर ने गाया था। 1964 के बने इस गाने को लोग आज भी उतने ही प्यार से सुनते हैं। इसके म्यूजिक डायरेक्टर मदन मोहन थे।

विज्ञापन

3 of 16
एक प्यार का नगमा है  - फोटो : Social media

एक प्यार का नगमा है (Ek Pyar ka Nagma hai )

फिल्म 'शोर' का गाना 'एक प्यार का नगमा है' को लोग आज भी गुनगुनाते हैं। इस खूबसूरत नगमे को लता मंगेशकर और मुकेश ने गाया था। संतोष आनंद के लिरिक्स और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के संगीत ने इसकी खूबसूरती को अमर कर दिया।

4 of 16
वो शाम कुछ अजीब थी - फोटो : Social media

वो शाम कुछ अजीब थी (Woh Shaam Kuch Ajeeb Thi)

पिक्चर 'खामोशी' का गाना 'वो शाम कुछ अजीब थी' आज से 50 साल पहले गाया गया था। इस दर्द भरे गाने को किशोर कुमार ने गाया था। इसे सुन आज भी लोग इसकी मधुरता में खो जाते हैं।

विज्ञापन

5 of 16
तुम आ गए हो नूर आ गया है - फोटो : Social media

तुम आ गए हो नूर आ गया है (Tum Aa Gaye Ho Noor Aa Gaya Hai)

'तुम आ गए हो नूर आ गया है' गाना फिल्म 'आंधी' का है। प्यार करने वाले आज भी ये गाना अपनी माशूका के लिए गुनगुनाते हैं। इसे लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया था। सुचित्रा सिंह और संजीव कुमार पर फिल्माए गए इस गाने में आरडी बर्मन का संगीत था और गुलजार के बोल।

विज्ञापन

6 of 16
ती आमो - फोटो : Social media

ती आमो (Te Amo)

फिल्म 'दम मारो दम' का ये गाना मेलोडी गानों में से एक है। इसे सुनिधि चौहान और मोहित चौहान ने गाया था। फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी और गाने ने उस वक्त मार्केट में धूम मचा दी थी।

विज्ञापन

7 of 16
मौला मेरे मौला - फोटो : Social media

मौला मेरे मौला (Maula Mere Maula)

इस गाने की तो बात ही अलग है। फिल्म 'अनवर' का गाना 'मौला मेरे मौला' काफी मीठा गाना है। इसे रूप कुमार राठौड़ ने गाया था। मिथुन के म्यूजिक और सईद कादरी के लिरिक्स ने इसमें जान फूंक दी थी। एक समय में लोगों का यह पसंदीदा गाना हुआ करता था।

8 of 16
है दिल को तेरी आरजू - फोटो : Social media

है दिल को तेरी आरजू (Hai Dil Ko Teri Arzoo)

'है दिल को तेरी आरजू' 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'लम्हा' का गाना था। इस गाने की खासियत है कि आप चाहे जितनी बार भी सुन लें, लेकिन मन नहीं भरता। गाने चिन्मय ने आवाज दी थी। कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म में संजय दत्त और बिपाशा बसु मुख्य भूमिका में थे।

9 of 16
थोड़े बदमाश - फोटो : Social media

थोड़े बदमाश (Thode Badmash)

निर्देशक संजय लीला भंसाली ने भले ही कुछ चुनिंदा गानों में म्यूजिक दिया हो, लेकिन जिसमें दिया वो गाना हमेशा के लिए अविस्मरणीय बन गया। फिल्म 'सांवरिया' का गाना 'थोड़े बदमाश हो तुम' बेहद खूबसूरत है। इसे सुनकर आप भी सुरों की दुनिया में खो जाएंगे। श्रेया घोषाल की मधुर आवाज इसे और भी मीठा बनाती है।

10 of 16
मन मोहना - फोटो : Social media

मन मोहना (Mann Mohanaa)

फिल्म 'जोधा अकबर' में वैसे तो एक से बढ़कर एक गाने हैं, लेकिन 'मन मोहना' सॉन्ग का कोई जवाब नहीं है। इसे बेला शिन्दे ने गाया था और म्यूजिक एआर रहमान ने दिया था। फिल्म में दिखाया गया है कि गाने को सुनकर खुद अकबर का मन भी मंत्रमुग्ध हो जाता है। रानी जोधा ने इस गाने के जरिए उनका मन मोह लिया था।

11 of 16
ये हसीं वादियां - फोटो : Social media

ये हसीं वादियां (Yeh Haseen Vadiyan)

1993 में रिलीज हुई फिल्म 'रोजा' का ये गाना काफी मधुर है। इसे चित्रा और एसपी बाला सुब्रमण्यम ने गाया था। वैसे तो ये गाना मूल रूप से दक्षिण भारतीय है। बाद में इसे हिंदी में भी रिकॉर्ड किया गया। बेशक इस गाने को सुनकर बस आप खो जाएंगे।

12 of 16
जिया जले - फोटो : Social media

जिया जले (Jiya Jale)

'दिल से' फिल्म के सभी गाने एक से बढ़कर एक हैं। इस फिल्म के गानों ने बॉलीवुड को नए तरह के गाने बनाने का आइडिया दिया। इसे लता मंगेशकर ने गाया था। वहीं, म्यूजिक एआर रहमान ने दिया था। 'जिया जले' अपने समय का काफी लोकप्रिय गाना था।

13 of 16
तुम ही हो - फोटो : social media

तुम ही हो (Tum Hi Ho)

'आशिकी' फिल्म को दो बार बनाया गया। दोनों ही बार फिल्म में गानों का विशेष ध्यान रखा गया क्योंकि पहली वाली का गाना बड़ा हिट साबित हुआ था। उसी तरह आशिकी टू में भी जबरदस्त गाने पिरोए गए। पहली फिल्म में जहां कुमार सानू और नदीम श्रवण की जोड़ी थी तो दूसरी बार अरिजीत और मिथुन की जोड़ी ने कमाल कर दिखाया।

14 of 16
तुझ में रब दिखता है - फोटो : Social media

तुझ में रब दिखता है (Tujh Mein Rab Dikhta)

'तुझ में रब दिखता है' गाना आल टाइम हिट गानों में से एक माना जाता है। यह गाना काफी मधुर है। रूप कुमार राठौड़ और श्रेया घोषाल ने इसे गाया था। 'रब ने बना दी जोड़ी' फिल्म का ये गाना बेहद सॉफ्ट है जो आज भी काफी पसंद किया जाता है।

15 of 16
तुम से ही - फोटो : Social media

तुम से ही (Tum Se Hi)

फिल्म 'जब वी मेट' को भला कौन भूल सकता है। इसमें करीना और शाहिद की एक्टिंग तो लाजवाब थी ही, साथ ही दोनों की ऑनस्क्रीन केमिट्री ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। इन्हें काफी पसंद किया जाता था। ऑल टाइम फेवरेट फिल्मों की श्रेणी में गिनी जाने वाली ये सॉफ्ट सी फिल्म जितनी अच्छी थी, उतने ही जबरदस्त इसके गाने भी थे। 'तुम से ही' को मोहित चौहान ने गाया था।

विज्ञापन

16 of 16
सूरज हुआ मद्धम - फोटो : Social media

सूरज हुआ मद्धम

फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' शाहरुख की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इसका गाना 'सूरज हुआ मद्धम' एक समय में काफी मशहूर था। रेडियो से लेकर टीवी तक इसकी धाक थी। इस गाने को सोनू निगम ने गाया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें