फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: जब दिलकश हसीना बन पर्दे पर आए ये सितारे! अभिनय और 'अदाओं' से लूटा दर्शकों का दिल

Tue, 23 Jan 2024 11:41 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में जब भी किसी हीरो ने अपनी फिल्म के लिए हीरोइन का गेटअप लिया है, वह फिल्म जरूर हिट हुई है। दर्शक भी अपने चहेते सितारों को एक नए अवतार में देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। दर्शकों को इस बात में दिलचस्पी रहती है कि उनके फेवरेट अभिनेता अभिनेत्री बन कर कैसे दिखेंगे। आइए आज हम ऐसे ही हीरो के बारे में जानेंगे, जिन्होंने बड़े पर्दे पर हीरोइन बनकर दर्शकों के दिलों पर बिजलियां गिराई हैं। 
Anupam Kher:'भक्ति का समंदर देखने को मिला', प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन करने छुपकर पहुंचे अनुपम खेर
विज्ञापन

2 of 6
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आयुष्मान खुराना का है। 'विक्की डोनर' बनकर लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले आयुष्मान खुराना जब बड़े पर्दे पर 'पूजा' बनकर आए थे तो कितने ही लड़कों के दिलों पर बिजलियां गिरी थीं। आयुष्मान अपनी दो सबसे बड़ी हिट फिल्म  'ड्रीम गर्ल' और 'ड्रीम गर्ल 2' में हीरोइन के गेटअप में दिखाई दिए थे।
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान 
सलमान खान के लिए कौन सोच सकता है कि वे किसी फिल्म में लड़की के गेटअप में दिखे होंगे, लेकिन उन्होंने भी 2006 में आई फिल्म 'जानेमन' में एक लड़की का गेटअप लिया था। उस समय उनका वह लुक दर्शकों में काफी लोकप्रिय भी हुआ था। 

4 of 6
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा 
'आंटी नंबर 1' में गोविंदा की आंटी वाली भूमिका आज भी दर्शकों को याद है। उस फिल्म में गोविंदा को देखकर कोई बोल नहीं सकता था कि ये गोविंदा ही हैं। 'आंटी नंबर 1' उनकी हर अदा एकदम कातिल थी। फिल्म में जब उन्होंने लहंगा पहना था तब पूरा सिनेमाहॉल सीटियों से गूंज उठा था। 
विज्ञापन

5 of 6
कमल हसन - फोटो : सोशल मीडिया
कमल हसन 
अभिनेता कमल हसन के जिक्र के बिना ये लिस्ट अधूरी रह जाएगी। अपनी फिल्म 'चाची 420' में कमल ने एक ऐसी औरत की भूमिका निभाई थी, जो अपनी बेटी के साथ रहने के लिए अपने ही घर में कामवाली बनकर रहने लगता है। इस फिल्म में लोगों को कमल हसन का किरदार काफी पसंद आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रितेश देखमुख - फोटो : सोशल मीडिया
रितेश देखमुख 
रितेश देशमुख जब भी स्क्रीन पर महिला बनकर आते हैं, छा जाते हैं। रितेश देखमुख को महिला के गेटअप में देखकर कोई नहीं कह सकता की ये रितेश ही हैं। 'अपना सपना मनी मनी' और 'हमशकल' जैसी हिट फिल्मों में वे खूबसूरत लड़की के रूप में दिखे थे और दर्शकों को उनका ये अंदाज काफी पसंद भी आया था। 
Saif Ali Khan: सैफ अली खान ने अफवाहों का किया खंडन, चोट को लेकर अभिनेता ने दी सारी जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें