फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: एक या दो नहीं साल 2022 में फ्लॉप हुईं 20 फिल्में, हिंदी इंडस्ट्री को हुआ इतने करोड़ का नुकसान

Tue, 06 Sep 2022 04:41 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 23
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। इस साल रिलीज हो रहीं ज्यादातर फिल्में फ्लॉप साबित हो रही हैं। यदि हम सालभर में रिलीज हुई फिल्मों का आंकलन करें तो आमिन खान की 'लाल सिंह चड्ढा', अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन', विजय देवरकोंडा की 'लाइगर', अमिताभ बच्चन की 'झुंड' समेत 2022 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली तकरीबन 20 फिल्में फ्लॉप हुई हैं। नतीजतन, इंडस्ट्री को आठ महीनों में ही 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान झेलना पड़ रहा है। नीचे पढ़ें किन सितारों की फिल्मों को सिनेमाघरों में नहीं मिले दर्शक और किसको हुआ कितने करोड़ का नुकसान...
विज्ञापन

2 of 23
बधाई दो - फोटो : सोशल मीडिया

बधाई दो

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘बधाई दो’ में समलैंगिकता के कई सामाजिक मुद्दों को उठाया गया था। साल 2022 में रिलीज होने वाली पहली फिल्म में फ्लॉप साबित हुई थी। जी हां 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म वर्ल्ड वाइड 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई। यानी इस फिल्म की वजह से तकरीबन 22 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

विज्ञापन

3 of 23
झुंड में अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

झूंड

अमिताभ बच्चन की फिल्म झूंड को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छे रिव्यू मिले थे। लेकिन, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म मात्र 23 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई। जिसकी वजह से यह साल की दूसरी फ्लॉप फिल्म बन गई।

4 of 23
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बच्चन पांडे

दो फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद लोगों को बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ से बहुत उम्मीदें थीं। लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। 165 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म वर्ल्ड वाइड 70 करोड़ रुपये का कारोबार कर फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई।

विज्ञापन

5 of 23
अटैक फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अटैक

इसके बाद सिनेमाघरों में आई जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत की साइंस--फिक्शन फिल्म अटैक को भी दर्शकों ने नकार दिया। 70 करोड़ रुपये की फिल्म वर्ल्डवाइड 22 करोड़ कमाकर डिसास्टर साबित हुई। 

विज्ञापन

6 of 23
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया

जर्सी

साउथ फिल्म ‘जर्सी’ की रीमेक और शाहिद कपूर का चॉकलेटी बॉय वाला अवतार भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाया। और 110 करोड़ में बनी यह फिल्म वर्ल्डवाइड 30 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। इस फिल्म ने मात्र  26 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया। 

विज्ञापन

7 of 23
रनवे 34 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रनवे 34

अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत की थ्रिलर फिल्म ‘रनवे 34’ को 80 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। लेकिन फिल्म मात्र 50.7 रुपये कमाने में कामयाब हो पाई। ऐसे में इस फिल्म की वजह से मेकर्स को 29.3 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा।

8 of 23
हीरोपंती 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हीरोपंती 2

टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती काफी हिट रही थी। इसलिए फिल्म के दूसरे भाग से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन, ईद सप्ताहांत पर रिलीज होने के बावजूद अहमद खान निर्देशित फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म मात्र 28 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू पाई।

9 of 23
जयेशभाई जोरदार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जयेशभाई जोरदार

रणवीर सिंह और शालिनी पांडे स्टारर सोशल कॉमेडी 'जयेशभाई जोरदार' दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर आकर्षित करने में विफल रही। 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 17.5 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई।

10 of 23
धाकड़ - फोटो : सोशल मीडिया

धाकड़

कंगना रणौत की एक्शन थ्रिलर ‘धाकड़’ साल की या शायद अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई है। 85 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म लाइफटाइम 2.65 करोड़ रुपये कमा पाई।

11 of 23
अनेक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनेक

अनुच्छेद 15 की सफलता के बाद आयुष्मान खुराना और अनुभव सिन्हा 'अनेक' लेकर आए थे। हालांकि, इस बार यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर जादू नहीं दिखा पाई। 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म मात्र 9 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई।

12 of 23
राष्ट्र कवच ओम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राष्ट्र कवच ओम

आदित्य रॉय कपूर की एक्शन थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा नहीं पाई। 60 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म 4.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है।

13 of 23
विद्युत जामवाल की फिल्म खुदा हाफिज - फोटो : सोशल मीडिया

खुदा हाफिज: चैप्टर 2

2020 की एक्शन ड्रामा फिल्म खुदा हाफिज का सीक्वल भी दर्शकों को आकर्षित करने में असफल रहा। 8 जुलाई को रिलीज हुई विद्युत जामवाल स्टारर फिल्म 15.4 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए संघर्ष कर रही थी।

14 of 23
हिट द फर्स्ट केस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिट: द फर्स्ट केस

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा अभिनीत इसी नाम की हिट तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक भी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाया। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 8 करोड़ रुपये कमा पाई है।

15 of 23
शाबाश मिथु - फोटो : सोशल मीडिया

शाबाश मिथु

भारतीय दिग्गज क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक शाबाश मिथु भी बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो गई। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 2 करोड़ रुपये तक कमाने में नाकामयाब रही।

16 of 23
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शमशेरा

रणबीर कपूर की कमबैक फिल्म शमशेरा दर्शकों और क्रिटिक्स को प्रभावित करने में नाकाम रही। 150 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म 60.75 रुपये कमाकार धराशाई हो गई।

17 of 23
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक विलेन रिटर्न्स

2014 की सुपरहिट थ्रिलर एक विलेन का स्टैंडअलोन सीक्वल भी दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर आकर्षित करने के लिए संघर्ष कर रहा था। 80 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म 60 करोड़ रुपये ही कमा पाई।

18 of 23
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

लाल सिंह चड्ढा

आमिर खान की बहुप्रतीक्षित 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही। 180 करोड़ रुपये के बजट पर स्थापित, लाल सिंह चड्ढा भारत में 70 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। हालांकि, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 133.2 करोड़ कमा लिए हैं। 

19 of 23
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

रक्षाबंधन

लाल सिंह चड्ढा के साथ टक्कर लेने और त्योहारी सीजन के दौरान रिलीज होने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई। 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी अक्षय कुमार की यह फिल्म मात्र 68.14 करोड़ रुपये कमा पाई है।

20 of 23
दोबारा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दोबारा

तापसी पन्नू की साइकोलॉजिकल थ्रिलर दोबारा बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से धराशाई हो गई थी। यह तापसी की लगातार चौथी फ्लॉप फिल्म है। इस फिल्म के मेकर्स को 21 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

21 of 23
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लाइगर

25 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म लाइगर भी सिनेमाघरों में जादू बिखरने में नाकामयाब रही। 175 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने हिंदी वर्जन ने अभी तक महज 18 करोड़ रुपए की ही कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म मेकर्स को 157 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

22 of 23
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन प्रमुख फिल्मों के अलावा, मेरे देश की धरती, तुलसीदास जूनियर, लखनऊ जंक्शन, देहाती डिस्को, निक्कमा, शेरदिल - द पीलीभीत सागा और जनहित में जारी जैसी कम बजट की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर पिट गई हैं।

विज्ञापन

23 of 23
dhaakad - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म नुकसान
बधाई दो 22 करोड़ रुपये
झूंड 12 करोड़ रुपये
बच्चन पांडे 95 करोड़ रुपये
अटैक 48 करोड़ रुपये
जर्सी 84 करोड़ रुपये
रनवे 34 29.3 करोड़ रुपये
हीरोपंती 2 72 करोड़ रुपये
जयेशभाई जोरदार 72.5 करोड़ रुपये
धाकड़ 82.35 करोड़ रुपये
अनेक 36 करोड़ रुपये
राष्ट्र कवच ओम 55.2 करोड़ रुपये
खुदा हाफिज: चैप्टर 2 34.6 करोड़ रुपये
हिट: द फर्स्ट केस 32 करोड़ रुपये
शाबाश मिथु 38 करोड़ रुपये
शमशेरा 89.25 करोड़ रुपये
एक विलेन रिटर्न्स 20 करोड़ रुपये
लाल सिंह चड्ढा 46.8 करोड़ रुपये
रक्षा बंधन 11.86 करोड़ रुपये
दोबारा 21 करोड़ रुपये
लाइगर 157 करोड़ रुपये
कुल 1058.86 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें