फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: शहंशाह से गुलाबो-सिताबो तक, हर किरदार से बिग बी को मिली अनोखी पहचान

Tue, 06 Sep 2022 04:35 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन के लुक्स - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन अपनी अदाओं के जरिए लोगों के दिलों में बसते हैं, यही वजह है कि उनको सदी का महानायक कहा जाता है। होस्ट करने का अंदाज हो या फिल्मों में एक्टिंग अभिनेता अपनी हर अदा से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। इन दिनों अमिताभ बच्चन मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आ रहे हैं। वहीं इस हफ्ते उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र भी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अभिनेता ने अपनी हर फिल्म में यूनिक किरदार निभाए हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी वह  अपने अनोखे लुक में नजर आने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि ब्रह्मास्त्र के पहले वह किन-किन फिल्मों में अपने लुक्स से दर्शकों को हैरान कर चुके हैं-
विज्ञापन

2 of 6
शहंशाह - फोटो : Social Media
शहंशाह
अमिताभ बच्चन और मीनाक्षी शेषाद्री स्टारर फिल्म शहंशाह 12 फरवरी 1988 को रिलीज हुई थी। शहंशाह में अमिताभ बच्चन का लुक बेहद शानदार था। इस फिल्म का एक डायलॉग भी था ‘रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं नाम है शहंशाह’ तो ऐसा हिट हुआ कि आज भी लोग अपनी हनक दिखाने के लिए बोलते सुने जाते हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फइल्म में धुंआधार कमाई की थी।
विज्ञापन

3 of 6
पा फिल्म
पा
साल 2009 में आई अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और परेश रावल स्टारर फिल्म ‘पा’ में बिग-बी ने एक बच्चे का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अमिताभ के लुक को देखने के बाद पहली नजर में कोई उन्हें पहचान ही नहीं सकता है। 5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

4 of 6
गुलाबो सिताबो - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गुलाबो सिताबो
शूजित सरकार की फिल्म गुलाबो सिताबो 12 जून 2020 को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ आयुष्मान खुराना मुख्य किरदार में नजर आए थे। कोरोना महामारी के चलते इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
विज्ञापन

5 of 6
भूतनाथ फिल्म में अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
भूतनाथ
9 मई 2008 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'भूतनाथ' काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक भूत के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में अमन सिद्दीकी, जूही चावला, शाहरुख खान और राजपाल यादव भी नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
झूम बराबर झूम - फोटो : सोशल मीडिया
झूम बराबर झूम
15 जून साल 2007 को रिलीज हुई अभिषेक बच्चन, बॉली देओल, प्रीति जिंटा, लारा दत्ता और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म झूम बराबर झूम का निर्देशन शाद अली ने किया था। इस फिल्म के गाने लोगों के बीच खूब पॉपुलर हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें