फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर खानदान की इन बहुओं के बारे में नहीं जानते होंगे आप, देखें तस्वीरें

Thu, 01 Apr 2021 03:33 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कपूर खानदान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कई परिवारों का बोलबाला है लेकिन कपूर खानदान की बात ही अलग है। कपूर खानदान को हिंदी सिनेमा का पहला परिवार माना जाता है जिसने सिनेमा को पीढ़ी दर पीढ़ी अपनाया और आज ये परिवार इतना विशाल है कि सार्वजनिक जीवन के मौजूदा कायदे कानूनों में नहीं समा सकता। चलिए आपको बताते हैं कपूर खानदान के बारे में यानी कपूर खानदान के वंश वृक्ष पूरा विस्तार। इस परिवार का फिल्मों में आने का सिलसिला पृथ्वीराज कपूर से शुरू हुआ था।
विज्ञापन

2 of 11
पृथ्वीराज कपूर रामसरनी मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों के मशहूर कपूर खानदान की शुरुआत पृथ्वीराज कपूर से हुई। उन्होंने 1929 में बॉलीवुड में कदम रखा। पृथ्वीराज कपूर रामसरनी मेहरा से शादी की। उनके चार बच्चे हुए, राज कपूर, उर्मिला कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर था। 
विज्ञापन

3 of 11
राज कपूर कृष्णा मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
1946 में राज कपूर ने कृष्णा मल्होत्रा से शादी की जिसके बाद इनके पांच बच्चे हुए। रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, रीमा, ऋतू और राजीव कपूर।

4 of 11
शम्मी कपूर-गीता बाली-नीला देवी - फोटो : सोशल मीडिया
शम्मी कपूर ने दो शादियां कीं। अभिनेता की पहली शादी 1955 में अभिनेत्री गीता बाली से हुई। इस शादी से कपल को दो बच्चे हुए। अपनी बेटी के जन्म के लगभग चार साल बाद साल 21 जनवरी को 1965 में गीता का देहांत हो गया। इसके बाद शम्मी कपूर ने 1969 में नीला देवी से शादी कर ली।
विज्ञापन

5 of 11
रणधीर कपूर-बबीता - फोटो : सोशल मीडिया
रणधीर कपूर ने एक्ट्रेस बबीता शिवदासानी को अपना हमसफर बनाया। दोनों की दो बेटियां करिश्मा और करीना है। शादी के कई सालों बाद रणधीर के फ्लॉप होने पर दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने अलग होने का फैसला किया। बबीता ने बेटियों के साथ 1988 में रणधीर का घर छोड़ दिया और दोनों अलग रहने लगे। 
विज्ञापन

6 of 11
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ऋषि और नीतू की शादी 22 जनवरी 1980 को हुई थी। कपूर खानदान की इस शादी में देश के साथ दुनिया की भी नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं। वह दो बच्चों की मां बनीं जिनके नाम रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर हैं।
विज्ञापन

7 of 11
जेनिफर केंडल-शशि कपूर
शशि कपूर ने विदेशी मूल की जेनिफर केंडल से 1958 में शादी की थी। इनके तीन बच्चे हुए जिनके नाम कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर हैं।

8 of 11
आदित्य राज कपूर-प्रीति - फोटो : आदित्य राज कपूर-प्रीति
शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने प्रीति से 1982 में शादी की थी। उनकी शादी उनके आध्यात्मिक गुरु हैदखान बाबा ने करवाई थी। प्रीति लाइमलाइट से एकदम दूर रहती है। दोनों के दो बच्चे विश्व प्रताप कपूर, तुलसी कपूर हैं। दोनों के दो बच्चे हुए जिनके नाम विश्व प्रताप और तुलसी कपूर हैं।

9 of 11
राजीव कपूर-आरती सबरवाल - फोटो : सोशल मीडिया
राजीव कपूर और आरती सबरवाल की शादी 2001 में हुई थी। हालांकि, जल्दी ही दोनों का तलाक हो गया था।

10 of 11
करण कपूर-लोर्ना - फोटो : सोशल मीडिया
करण कपूर ने विदेशी मूल की लोर्ना से शादी की चुना। ये दोनों लंदन में बस चुके हैं जहां अपना बिजनेस करते हैं।
विज्ञापन

11 of 11
कुणाल कपूर-शीना सिप्पी - फोटो : सोशल मीडिया
कुणाल कपूर की पत्नी का नाम है शीना सिप्पी है। रीना मशहूर फिल्ममेकर रमेश सिप्पी की बेटी है। कुणाल और शीना के दो बच्चे हैं जाहन और सायरा। हालांकि, दोनों का तलाक हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें