फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के शो में ऐसे कपड़े पहनकर पहुंची थी ये एक्ट्रेस, बॉलीवुड से अचानक हुई लापता

Fri, 16 Jun 2017 01:18 PM IST
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 10
याना गुप्ता
'बाबूजी जरा धीरे चलो' गाने से याना गुप्ता ने बॉलीवुड में आते ही बिजली गिरा दी थी। 'दम' फिल्म में उनका ये आइटम नंबर इतना हिट हुआ था कि इसने याना को बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों के टक्कर में ला दिया था। बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल कही जाने वाली याना आज भले ही फिल्मी दुनिया से गायब हों लेकिन आज भी उनकी स्टार वैल्यू में कोई कमी नहीं आई है...

आइए जानते हैं याना गुप्ता के बारे में सब कुछ...
विज्ञापन

2 of 10
याना गुप्ता
याना गुप्ता कम उम्र से ही ग्लैमर की दुनिया में काम कर रही हैं। जब वो 16 साल की थीं तभी से उन्होंने फिल्में, मॉडलिंग और ऐड करने शुरू कर दिए थे। जल्द ही याना मेकअप ब्रैंड लैक्मे से जुड़ गईं और इसके बाद उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन

3 of 10
याना गुप्ता
याना ने किंगफिशर कैलेंडर के लिए भी बिकनी में कई पोज दिए हैं। वो किंगफिशर की सबसे ज्यादा फेमस मॉडल्स में से एक रही हैं। उन्हें असली शोहरत 'दम' फिल्म के गाने 'बाबूजी जरा धीरे चलो' से मिली।

4 of 10
याना गुप्ता
इस गाने में याना ने भैंस पर बैठ कर एंट्री ली थी। उस दौरान उनका ये अंदाज खूब पसंद किया गया था। याना के डांस और अदाओं ने हर किसी को उनका दीवाना बना दिया था लेकिन इतनी शोहरत के बावजूद उन्हें किसी ने भी फिल्म में बतौर हीरोइन नहीं लिया।
विज्ञापन

5 of 10
याना गुप्ता
याना काफी समय तक बड़े पर्दे से दूर रहीं। उन्होंने 'झलक दिखला जा' से टीवी पर डेब्यू किया। याना इस रियलिटी शो के फाइनल तक में पहुंची थीं। इसी दौरान उनके साथ एक ऐसा हादसा हुआ जिसने उनकी पहचान ही बदल कर रख दी। इस घटना ने याना को हर जगह मशहूर कर दिया।
विज्ञापन

6 of 10
याना गुप्ता
याना का एक इवेंट में बिना पैंटी पहने जाने पर खूब बवाल हुआ था। वो एक चैरिटी इवेंट में शॉर्ट ब्लैक ड्रेस पहन कर गई थीं और इसके नीचे पैंटी पहनना भूल गई थीं। उनकी इस दौरान तस्वीरें खींची गईं और रातोंरात याना एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं थीं।
विज्ञापन

7 of 10
याना गुप्ता
हालांकि उस मामले पर सफाई देते हुए याना ने कहा था कि वो अंडरगारमेंट पहन कर रिहर्सल नहीं कर पा रही थी और इसीलिए उन्होंने उसे उतार दिया, उसी वक्त उन्हें बुलाया गया और दूसरे पल वो स्टेज पर थी। उन्हें खुद नहीं पता कि वो रिहर्सल करते करते स्टेज पर कैसे पहुंच गई।

दूूसरी तरफ मीडिया और आलोचकों ने याना की इस हरकत को पब्लिसिटी स्टंट कहा। कहीं न कहीं ये सच लग रहा था क्योंकि इस उप्स मूमेट के बाद याना के पास बोल्ड ऑफर्स की बाढ सी आ गई। उन्हें कई आइटम सॉन्ग मिले और जमकर एड भी मिले।

8 of 10
याना गुप्ता
याना ने अपनी मॉडलिंग के टाइम लगभग सभी बड़े इंटरनेशन ब्रैंड के साथ काम किया है। उन्होंने काल्विन क्लेन और विक्टोरिया सीक्रेट जैसे ब्रैंड के साथ काम किया है। बॉलीवुड में इन ब्रैंड्स के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस काफी कम हैं।

9 of 10
याना गुप्ता
याना जब इंडिया आई थीं तभी एक शख्स को अपना दिल दे बैठीं। याना ने 2001 में ही सत्यकाम गुप्ता से शादी कर ली थी लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय नहीं चल सका। 2005 में याना और सत्यकाम अलग हो गए। तभी से याना सिंगल हैं।
विज्ञापन

10 of 10
याना गुप्ता
याना भले ही आज बॉलीवुड से गायब हों लेकिन उनकी स्टार वैल्यू में कोई कमीं नहीं आई है। याना फिलहाल अपने म्यूजिक पर काम कर रही हैं। याना ने 'How To Love Your Body And Get The Body You Love' नाम से एक किताब भी लिखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें