अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
आर्यन खान शाहरुख खान के बड़े बेटे हैं और अनन्या पांडे के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है। दूसरी ओर, आर्यन की बहन सुहाना अनन्या पांडे की सबसे अच्छी दोस्त हैं। भाई-बहन की जोड़ी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए अनन्या ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में खुलासा किया कि उन्हें आर्यन पर क्रश था लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा, 'हां, वह प्यारा है। मुझे आर्यन पर क्रश था।' जब करण जौहर ने उनसे पूछा, 'यह बात क्यों नहीं बनी?' अनन्या ने कहा, 'उससे पूछो।'