फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Spl: फिल्मी दुनिया के ये बड़े स्टार, रियल लाइफ में हैं भाई-बहन

Mon, 07 Aug 2017 12:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड में हर रिलेशन को एक खास तवज्जो दी जाती है। ऐसे में कुछ अलग ही मायने रखता है भाई बहन का अनोखा रिश्ता। साथ खेलना, साथ बड़े होना, लड़ना, हंसना, चिड़ाना... आखिर क्या नहीं होता इस रिश्ते में। आज हम आपको बताने जा रहे है बॉलीवुड की कुछ ऐसी जोड़ी जो बचपन से लेकर आज तक बखूबी निभा रहे है इस खूबसूरत बंधन को। 

पढ़ें- मामी ऐश्वर्या को पीछे छोड़ अवॉर्ड शो में छाईं नव्या नवेली, अमिताभ बच्चन का सिर फक्र से हुआ ऊंचा
विज्ञापन

2 of 7
अनिल की बेटी सोनम कपूर और बोनी कपूर के बेटे अर्जून कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित भाई-बहनों में से एक हैं। दोनों में काफी प्यार है, जो हमने अनुपम खेर के शो में देखा था। सोनम ने बताया था कि किस तरह अर्जुन हमेशा उन्हें लड़कों से बचाया करते थे। वहीं सोनम भी समय-समय अर्जुन की ढाल बन खड़ी हो जाती थीं, देती थीं मशविरे। 

पढ़ें- अर्पिता के बारे में तो बहुत सुना, अब जानिए सलमान की रियल सिस्टर अलवीरा की रॉयल लाइफ की सच्चाई
विज्ञापन

3 of 7
बॉलीवुड के सबसे ज्यादा ख्याल रखने वाले भाई-बहन के लिस्ट में सोहा अली खान और सैफ अली खान का नाम टॉप पर है। सैफ अपनी बहन को लेकर काफी पॉजिसिव हैं। अक्सर अपनी बहन को सपोर्ट करने वाले सैफ के लिए सोहा काफी लकी है।

 

4 of 7
हुमा कुरैशी और साकिब सलीम बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे हैं। दोनों अपने करियर को लेकर सजग हैं और चुनिंदा फिल्में ही कर रहे हैं। हुमा ने जहां 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से अपनी जगह बनाई वहीं, साकिब को हम 'बाम्बे टॉकीज' और 'हवा हवाई' जैसी उम्दा फिल्मों में देख चुके हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
कपूर खानदान की बेटी करीना कपूर और बेटे रणबीर कपूर चचेरे भाई-बहन है। अक्सर रियलिटी शोज में साथ दिखाई देने वाली ये भाई-बहन की जोड़ी एक दूसरे के काफी करीब है। 'कॉफीविद करण' में दोनों साथ आए थे। वहां करीना ने भाई रणबीर की जमकर खिंचाई की थी। 

 
विज्ञापन

6 of 7
तुषार कपूर और एकता कपूर को कई बार एक साथ देखा जाता है। कभी बहन-भाई को हौंसला देती दिखती है, तो कभी एवार्ड फंक्शन में दोनों साथ ही बैठे दिखते हैं। एकता कपूर ने बतौर निर्माता बॉलीवुड में काफी सफलता पाई है। वहीं, तुषार भी बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फराह खान और साजिद खान भी काफी सफल भाई बहन की जोड़ी हैं। वहीं साजिद भी बॉलीवुड के सफल निर्देशकों की लिस्ट में आते हैं। दोनों एक दूसरे को हर मामले में सपोर्ट करते हैं। शिरीष कुंद्रा के साथ जब फराह खान ने शादी की तो सबसे ज्यादा सपोर्ट उनके भाई ने ही किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें