आज रक्षाबंधन के मौके पर अक्षय कुमार ने अपनी बहन अलका का ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने पुराने दिनों को याद कर रही हैं। अलका ने इस वीडियो में बताया, 'अक्षय की वजह से मैं लेट नाइट पार्टी में नहीं जा पाती थी। मेरे पैरेंट्स मुझे तभी बाहर जाने देते थे जब अक्की मेरे साथ होता था। आज जब उनकी बेटी सिमर बड़ी हो गई है तो वो अक्षय की समझाई हुई बात उससे कहती है।'
विज्ञापन
2 of 7
अक्षय कुमार
अलका की बेटी विदेश में पढ़ाई कर रही है। अलका उसे समझाती हैं कि अपना ध्यान खुद ही रखना है। अक्षय का अपनी बहन के साथ बहुत ही प्यारा रिश्ता है। अक्षय हमेशा अलका के फैसले में उनके साथ रहते हैं। जब अलका ने 15 साल बड़े लड़के को अपना जीवनसाथी चुना था तब अक्षय नाराज जरूर हुए थे लेकिन उन्होंने अलका का साथ कभी नहीं छोड़ा।
#DirectDilSe pic.twitter.com/ikcg78sKHF
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 6, 2017
विज्ञापन
3 of 7
अल्का भाटिया
अक्षय की बहन अलका उस समय पहली बार चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने 15 साल बड़े बिजनेसमैन सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी की थी। वेबसाइट फिल्मीबीट के अनुसार, अलका की शादी 2012 में हुई थी। सुरेंद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी हीरानंदानी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। दोनों का लंबे समय तक अफेयर चला था।
4 of 7
अल्का भाटिया
खबर थी कि अक्षय कुमार इस शादी से बिलकुल खुश नहीं थे। क्योंकि सुरेंद्र उनकी बहन अल्का से काफी बड़े हैं। ये सुरेंद्र की दूसरी शादी थी। इस फेमस बिल्डर ने अपनी पत्नी प्रीती से साल 2011 में तलाक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने अल्का से शादी की।
विज्ञापन
5 of 7
अल्का भाटिया
शादी में अक्षय का पूरा परिवार मौजूद था। शादी के बाद ये कपल हनीमून के लिए टर्की गया था। सुरेंद्र की पहली पत्नी से एक बेटी नेहा भी है। जो शादीशुदा है। वहीं सुरेंद्र की पहली पत्नी प्रीती ने भी अपने पुराने फैमिली फ्रेंड मिलन मेहता से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
6 of 7
अल्का भाटिया
अल्का भाटिया एक हाउस वाइफ हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म 'फुगली' को भी प्रोड्यूस किया है। हालांकि ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। पिछले साल रक्षाबंधन पर अल्का और अक्षय एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
इस वीडियो में अल्का अक्षय को थप्पड़ मारती नजर आ रही थीं। इस वीडियो में अक्षय रावण बने नजर आए थे। तभी अल्का अक्षय को थप्पड़ मारती हैं। ये एक फनी वीडियो था। जो अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।
Somethin spontaneous on #RakshaBandhan wid my partner in crime since childhood,my sis Alka. Here's 2 never growin up https://t.co/EMOh3sHAkS
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 29, 2015