फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir Files Day 9 Collection: ‘कश्मीर फाइल्स’ को नौवें दिन सबसे बड़ी चुनौती, ‘बाहुबली 2’ को हराने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़

Sat, 19 Mar 2022 05:07 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
द कश्मीर फाइल्स, बाहुबली - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने अपनी रिलीज के आठवें दिन रिलीज के बाद का सबसे ज्यादा कलेक्शन करते हुए ‘दंगल’ और ‘पीके’ जैसी फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। लेकिन रिलीज का नौवां दिन फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए असल चुनौती का दिन है। इस दिन भी नंबर दो पर बने रहने के लिए फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को जितने रुपये कमाने पड़ेंगे, उसके हिसाब ने इस फिल्म के प्रशंसकों की धड़कनें तेज कर दी हैं। देश भर में बीजेपी और आरएसएस के लोग इस फिल्म के लिए सिनेमाघरों की ग्रुप बुकिंग करा रहे हैं और कोशिश यही है कि फिल्म को हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बना दिया जाए। यहां यह उल्लेखनीय है कि हिंदी में रिलीज हुई किसी फिल्म का अब तक का भारत का सबसे अधिक कलेक्शन ‘बाहुबली 2’ के नाम है, इस फिल्म के हिंदी संस्करण ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 510.99 करोड़ रुपये कमाए थे।

Highest 8th Day Collection Movies: टॉप 10 की लिस्ट से ‘कश्मीर फाइल्स’ ने ऋतिक की फिल्म ‘वॉर’ को किया बाहर, ये हैं बाकी फिल्में
विज्ञापन

2 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर आठवें दिन कमाई का रिकॉर्ड बनाने वाली टॉप 10 फिल्मों के बारे में हम आपको बता ही चुके हैं। चलिए अब आपको बताते हैं उन 10 फिल्मों के बारे में जिन्होंने नौवें दिन की कमाई के हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए हैं। देखना ये दिलचस्प होगा कि शनिवार की कमाई के हिसाब से फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इस लिस्ट में किस नंबर पर कब्जा जमाती है और किस फिल्म को इस लिस्ट से बाहर करती है। नौवें दिन की कमाई के हिसाब से भी टॉप 10 फिल्मों की सूची में फिल्म ‘बाहुबली 2’ नंबर एक पर है। इसने रिलीज के नौवें दिन 26.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी।
विज्ञापन

3 of 4
दंगल, संजू - फोटो : सोशल मीडिया
नौवें दिन की कमाई के हिसाब से नंबर दो पर 23.07 करोड़ रुपये की कमाई करके आमिर खान की दंगल अब तक कायम है। तीसरे नंबर पर इस सूची में रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ है जिसने रिलीज के नौवें दिन 22.02 करोड़ रुपये कमाए। चौथे नंबर पर इस सूची में  19.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ और पांचवें नंबर पर 17.16 करोड़ रुपये की कमाई के साथ आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ है।
विज्ञापन

4 of 4
तानाजी: द अनसंग वॉरियर, कबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी में रिलीज जिन फिल्मों ने नौंवे दिन की कमाई की टॉप 10 लिस्ट में नंबर छह से लेकर नंबर 10 तक जगह बनाई उनके नाम इस प्रकार हैं: 
       फिल्म                                           नौवें दिन की कमाई
6.  कबीर सिंह                                      17.1 करोड़ रुपये
7.  तानाजी:  द अनसंग वॉरियर               16.31 करोड़ रुपये
8.  टाइगर जिंदा है                                 14.92 करोड़ रुपये
9.  कृष 3                                             13.93 करोड़ रुपये
10. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक                   13.35 करोड़ रुपये


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें