गौरी खान-शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरी खान
शाहरुख खान के पास दौलत और शोहरत की कोई कमी नहीं है। लेकिन, कोविड 19 महामारी की दस्तक और उसके बाद लगे लॉकडाउन का फिल्म इंडस्ट्री पर असर पड़ा था। लिहाजा, तमाम सितारों की तरह शाहरुख खान की आमदनी भी प्रभावित हुई। ऐसे वक्त में किंग खान के घर की कमान गौरी खान ने संभाली थी। हाल ही में शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के दौरान खुद करण जौहर ने यह बात कही थी। बता दें कि इस शो के एक एपिसोड में गौरी खान के साथ करण जौहर ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'शाहरुख ने मुझे इतना हंसाया था। उन्होंने बताया था कि जब से हम इस कॉविड पेंडेंमिक में गए हैं, इस घर में पूरे परिवार में पैसा कमाने वाली सदस्य अकेली गौरी हैं।' शाहरुख ने आगे ये भी कहा कि उनके चार्टर्ड एकाउंटेंट ने उन्हें फोन किया था और कहा था कि तुम अपनी पत्नी से कुछ क्यों नहीं सीखते? वह घर की इकलौती प्रॉफिट देने वाली सदस्य हैं।' शाहरुख की इस बात पर गौरी ने कहा, 'उन्हें ये सब बातें कहना पसंद है। वह मुझे थोड़ा प्रमोट करना पसंद करते हैं।' बता दें कि गौरी खान एक इंटीरियर डिजाइनर हैं।