फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: गूगल ने ए आर रहमान को बताया सायरा बानो का पति, इंटरनेट पर मिली जानकारी से हैरान लोग

Wed, 01 Sep 2021 03:35 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की जानीं- मानीं अदाकारा सायरा बानो तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सांस लेने में तकलीफ के बाद के 77 वर्षीय अभिनेत्री तीन दिन से हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। कहा जा रहा है कि उनका बीपी अभी सामान्य नहीं हो रहा है और इसलिए उन्हें आईसीयू में रखा गया है। सायरा की तबीयत नासाज होने की खबर सामने आते ही लोग एक्ट्रेस को इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। 

हालांकि, अभिनेत्री को गूगल पर ढूंढ़ने पर एक अजीब जानकारी सामने आई है। दरअसल, गूगल पर सायरा बानो सर्च करने पर होम पेज पर विकिपीडिया सायरा के पति के दो नाम दिखा रहा है। इसमें एक नाम को दिवंगत दिलीप कुमार का ही है, लेकिन दूसरा नाम संगीतकार ए.आर.रहमान का भी शामिल है। ऐसे में इंटरनेट पर यह जानकारी देख लोग आश्चर्य में हैं। दरअसल, ए.आर.रहमान की पत्नी का नाम भी सायरा बानो ही, लेकिन वह अभिनेत्री सायरा बानो नहीं हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

17 साल की उम्र से शुरू की एक्टिंग

बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में किसी जमाने में सायरा बानो मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार थीं। 17 साल की उम्र में ही सायरा बानो ने बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने 1961 में शम्मी कपूर के साथ फिल्म ‘जंगली’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इतना ही नहीं साल 1963 से लेकर 1969 के दौरान फिल्म के लिए सबसे ज्यादा पैसा लेने वाली अभिनेत्रियों में सायरा बानो का भी नाम था।

विज्ञापन

3 of 5
दिलीप कुमार और सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

22 साल बड़े दिलीप कुमार से की शादी
फिल्मों के साथ ही सायरा दिलीप कुमार के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरती रहीं। 12 साल की उम्र से ही सायरा, दिलीप कुमार को बेहद पसंद करती थीं। जब ये चाहत दिलीप कुमार के सामने आई तब उनकी उम्र 44 साल थी और सायरा उस वक्त सिर्फ 22 साल की थी। दो बार प्यार में नाकामयाब रहे दिलीप सायरा में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। लेकिन, 1966 में दिलीप कुमार और सायरा बानो ने अपनी मोहब्बत का एलान कर दिया और शादी कर ली। दिलीप साहब के साथ अंत समय तक सायरा साथ रहीं और आज जब वो नहीं हैं तो सायरा को जिंदगी विरान लगने लगी हैं।

4 of 5
दिलीप कुमार और सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

इसी साल हुआ दिलीप कुमार का निधन

परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि उनकी इस तबीयत की वजह दिलीप कुमार का चले जाना है। सायरा बानो दिलीप साहब के जाने के बाद से ना किसी से मिलती हैं और ना किसी से कुछ बोलती हैं। उनकी पूरी दुनिया दिलीप साहब थे और अब जब वो नहीं है तो सायरा बानों की तबीयत पर बुरा असर पड़ रहा है। बता दें कि 7 जुलाई को दिलीप कुमार का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। राजकीय सम्मान के साथ दिलीप कुमार को अंतिम विदाई दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म जंगली से की बॉलीवुड करियर की शुरुआत

साल 1961 में आई फिल्म जंगली में शम्मी कपूर के साथ सायरा ने अभिनय की शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। दरअसल, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। 60 और 70 के दशक में सायरा बानो एक सफल अभिनेत्री की तरह बॉलिवुड में जगह बना चुकी थीं। साल 1968 की फिल्म ‘पड़ोसन’ ने उन्हें दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया। इस एक फिल्म ने उनके करियर के लिए टर्निंग-प्वॉइंट का काम किया। इसके बाद उन्होंने ‘गोपी’, ‘सगीना’, ‘बैराग’ जैसी हिट फिल्मों में दिलीप कुमार के साथ काम किया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें