shootout at wadala
- फोटो : social media
शूटआउट एट वडाला
शूटआउट एट वडाला गैंगस्टर मान्या सुर्वे की कहानी है। ये पुलिस के द्वारा पहली बार किए गए किसी गैंगस्टर के एनकाउंटर पर आधारित है। फिल्म में मान्या सुर्वे का किरदार जॉन अब्राहम ने निभाया है। जॉन के अलावा फिल्म में अनिल कपूर, सोनू सूद, मनोज बाजपेयी मुख्य किरदार में थे। याद दिला दें कि इससे पहले फिल्म का एक पार्ट 'शूटआउट एट लोखंडवाला' भी बना था। अपूर्व लखिया निर्देशित ये फिल्म 1991 के लोखंडवाला शूटआउट कांड से इन्स्पायर्ड बताई जाती है। फिल्म माया डोलस के ऊपर बनाई गई थी। जिसमें मुख्य किरदार विवेक ओबेरॉय ने निभाया था। वहीं खाकी वर्दी में संजय दत्त नजर आए थे।