बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से कर रहे थे। ऐसे में इस फिल्म को दर्शकों तरह से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। हालांकि फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही कई विवादों में घिर चुकी है। बॉलीवुड की पंगा गर्ल अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इस फिल्म और फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट पर लगातार निशाना साधते रही हैं। कंगना ने इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर सवाल करते हुए ना सिर्फ फिल्म को फ्लॉप करार दिया बल्कि आलिया भट्ट के खिलाफ भी काफी भला बुरा कहा। हालांकि आलिया भट्ट ऐसी पहली अभिनेत्री नहीं हैं, जिनके खिलाफ कंगना रणौत ने जहर उगला हो। कंगना पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को अपने निशाने पर ले चुकी हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में-
दीपिका पादुकोण
अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना रणौत कई बार बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी बयानबाजी कर चुका हैं। कंगना ने दीपिका पादुकोण के डिप्रेशन से लेकर एक्ट्रेस के जेएनयू जाने तक सभी मुद्दों पर अभिनेत्री पर जमकर निशाना साधा। यही नहीं एक्ट्रेस ने हाल ही में दीपिका की फिल्म गहराइयां पर भी जमकर बयानबाजी की थी।