फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Fitness Freak: मलाइका से दिशा तक फिटनेस फ्रीक हैं ये हसीनाएं, अक्सर फ्लॉन्ट करती हैं अपना टोन्ड फिगर

Fri, 29 Jul 2022 10:01 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा, दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
फिटनेस की बात जब भी आती है तो बॉलीवुड के सितारे कभी पीछे नहीं हटते हैं। सितारे खुद को फिट और शेप में रखने के लिए अपनी डाइट और वर्कआउट पर काफी ध्यान देते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं। मलाइका अरोड़ा से लेकर दिशा पटानी तक बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को अक्सर जिम में वर्कआउट करते देखा जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने टोन्ट फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा खुद को फिट रखने के लिए कई घंटों तक जिम में पसीना बहाती हैं। उन्हें अक्सर योग स्टूडियो और जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। फिटनेस फ्रीक मलाइका कभी भी अपनी डाइट और वर्कआउट के साथ लापरवाही नहीं करतीं। मलाइका उन लोगों के लिए एक प्रेरणा है जो एक सख्त डाइट और वर्कआउट रूटीन फॉलो करना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर भी फिटनेस फ्रीक हैं और कभी भी अपना वर्कआउट नहीं छोड़ती हैं। जान्हवी खुद को फिट रखने के वेट लिफ्टिंग और कई तरह की एक्सरसाइज करती हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पिलाटे करना पसंद है। जान्हवी को अक्सर जिम के बाहर देखा जाता है और वह अपने जिम आउटफिट को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं।

4 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram
दिशा पाटनी
अभिनेत्री दिशा पटानी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। दिशा एक ट्रेंड जिमनास्ट भी हैं। वह वर्कआउट करना पसंद करती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी टोन्ड बॉडी की तस्वीरों साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
ईशा गुप्ता
'आश्रम 3' के बाद से लगातार सुर्खियां बटोर रही अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। ईशा अपनी फिटनेस को बहुत गंभीरता से लेती हैं और कभी भी अपने वर्कआउट को मिस नहीं करती हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी अपनी वर्कआउट वीडियो या फोटो शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें