शूटआउट एट लोखंडवाला
- फोटो : फिल्म
फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला में विवेक ओबेरॉय ने गैंगस्टर माया का किरदार निभाया है, जो हत्या, जबरन वसूली, अपहरण आदि जैसे अपराध करता है। उसका स्टाइलिश और तेज तर्रार लुक दिखाया जाता है। इसी तरह का एक मामला मेरठ में देखा गया जहां एक 15 वर्षीय लड़के ने अपने दोस्त का अपहरण कर लिया और उसे रिहा करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। पकड़े जाने के बाद, उसने स्वीकार किया कि वह फिल्म से प्रेरित था।