एड्स जागो
एड्स जागो
साल 2007 में आई 'एड्स जागो' (AIDS Jaago) फिल्म में चार शॉर्ट फिल्में शामिल हैं। इसमें जाने माने निर्देशक विशाल भारद्वाज, मीरा नायर, फरहान अख्तर और संतोष द्वारा निर्देशित शॉर्ट फिल्में 'माइग्रेशन', 'ब्लड ब्रदर्स', 'पॉजिटिव' और 'प्रारंभ' को शामिल किया गया है। इन शॉर्ट फिल्मों में शिने अहुजा, इरफान खान, समीरा रेड्डी, रायमा सेन, आयशा टाकिया और पंकज कपूर जैसे कलाकारों ने काम किया है।