फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन फिल्मों में दिखा दुष्कर्म पीड़िता का दर्द, निर्भया केस से प्रेरित थी ये कहानी

Fri, 20 Mar 2020 01:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
movies - फोटो : social media
साल 2012 में राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया सामूहिक दुष्कर्म केस के सात साल बाद आज इंसाफ मिला। तिहाड़ जेल के फांसी घर में शुक्रवार सुबह 5.30 बजे चारों दोषियों विनय, अक्षय, मुकेश और पवन गुप्ता को एक साथ फांसी के फंदे पर लटकाया गया। 16 दिसंबर 2012 को देश की राजधानी में हुई इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया था। जिसके बाद देशभर की सड़कों पर लोग उतर आए थे और दोषियों की फांसी की मांग की थी। बॉलीवुड की बात करें तो हमेशा से दुष्कर्म की घटना पर फिल्में बनती रही हैं। फिल्म 'दामिनी' हो या वेबसीरीज 'दिल्ली क्राइम', दुष्कर्म के मुद्दे को इसमें गंभीरता के साथ उठाया गया। 
विज्ञापन

2 of 8
damini - फोटो : social media
दामिनी
1993 में रिलीज हुई राजकुमार संतोषी की फिल्म 'दामिनी' बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्रि दुष्कर्म पीड़िता की मदद करती हैं उनके किरदार को आज भी सराहा जाता है। इसके अलावा सनी देओल ने वकील के रूप में बेहतरीन अभिनय दिखाया था।
विज्ञापन

3 of 8
dushman - फोटो : social media
दुश्मन
साल 1998 में रिलीज हुई 'दुश्मन' में काजोल डबल रोल में थीं। दो बहनों की कहानी में एक बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात होती है। जिसके बाद दूसरी बहन अपराधी को सजा दिलाने के लिए जी तोड़ कोशिश करती है। फिल्म में संजय दत्त और आशुतोष राणा भी थे।

4 of 8
bhoomi - फोटो : social media
भूमि
2017 में रिलीज हुई फिल्म 'भूमि' में संजय दत्त और अदिति राव हैदरी अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म में संजय दत्त एक पिता की भूमिका में थे। वहीं अदिति राव हैदरी उनकी बेटी होती है। बेटी के सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसका पिता उसे इंसाफ दिलाने के लिए सबसे लड़ जाता है। 
विज्ञापन

5 of 8
kaabil - फोटो : social media
काबिल
ऋतिक रोशन और यामी गौतम की मुख्य से सजी यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दोनों नेत्रहीन होते हैं। ऋतिक रोशन की शादी यामी गौतम के साथ होती है और वे एक-दूसरे का सहारा बन जाते हैं। यामी गौतम के साथ दुष्कर्म के बाद पुलिस कोई खास एक्शन लेती नहीं दिखती। तब ऋतिक गुनाहगारों को सजा देने का फैसला करते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
मातृ - फोटो : social media
मातृ 
यह फिल्म एक मां के बदले की कहानी है, जिसकी बेटी के साथ दुष्कर्म उसकी आंखों के सामने हो जाता है। एक मां सारी परेशानियों का सामना करते हुए सिस्टम और सारी दुनिया से लड़ती है। साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म में रवीना टंडन मुख्य किरदार में होती हैं।
विज्ञापन

7 of 8
मॉम ऑफिशियल - फोटो : OFFICIAL POSTER
मॉम
इस फिल्म में एक मां अपनी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ इंसाफ पाने के लिए कानून का दरवाजा खटखटाती है और कानून से इंसाफ न मिलने पर खुद ही अपनी बेटी के लिए इंसाफ ढूंढ़ने निकल पड़ती है। फिल्म में श्रीदेवी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुख्य भूमिका थी।
 
विज्ञापन

8 of 8
दिल्ली क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली क्राइम
निर्भया कांड से प्रेरित वेबसीरीज 'दिल्ली क्राइम' साल 2019 में रिलीज हुई थी। नेटफ्लिक्स पर प्रसारित इस वेबसीरीज की काफी सराहना हुई थी। शेफाली शाह डीसीपी के मुख्य किरदार में होती हैं। साथ ही रसिका दुग्गल, राजेश तैलंग और आदिल हुसैन भी अहम रोल में हैं।

कोरोना के डर के बीच विदेश से लौटे ये स्टार किड्स, मांओं ने ली राहत की सांस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें