फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Film: इन बेहतरीन फिल्मों ने दिखाया समाज का आईना, जातिगत भेदभाव को खूबसूरती से किया पेश

Sun, 07 May 2023 05:14 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood Film - फोटो : social media
भारत ने आजादी से लेकर आज तक काफी तरक्की कर ली है। लोगों की सोच में, विचारधारा में, पहनने ओढ़ने के तरीके में काफी बदलाव आ चुका है। भारत मॉर्डन हो चुका है। हालांकि इन सभी के बाद आज भी हमारे समाज में जाति बिरादरी का भेदभाव देखने को मिलता है। छोटी जाति के लोगों के साथ आज भी छुआछूत का व्यवहार देखने को मिलता है। इसी विषय पर फिल्म उद्योग में तमाम ऐसी मूवी बनी हैं, जो हमें हमारे देश और समाज का आईना दिखाती हैं कि वर्षों के बाद भी हमारे देश में कुछ चीजों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। आईये जानते हैं उन फिल्मों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
जय भीम - फोटो : social media
जय भीम
साउथ के सुपरस्टार सूर्या ने फिल्म जय भीम में मुख्य किरदार अदा किया था। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म में जातिगत भेदभाव को बेहतर तरीके से दिखाया है। यह फिल्म मद्रास हाईकोर्ट के जज रहे जस्टिस चंद्र के एक चर्चित केस पर बनी है। इस फिल्म की कहानी तमिलनाडु की एक जाति के साथ हुए उत्पीड़न की है। फिल्म का निर्देशन टीजे ग्नानवेल ने किया है। 
विज्ञापन

3 of 6
आर्टिकल 15 - फोटो : social media
आर्टिकल 15
फिल्म आर्टिकल 15 भारतीय संविधान के आर्टिकल 15 पर आधारित है। इस आर्टिकल में कहा गया है कि धर्म, जाति, भाषा, रंग या फिर लिंग के आधार पर भेदभाव अपराध है।  फिल्म में जातिगत भेदभाव को बेहतर तरीके से दिखाया गया है। आर्टिकल 15 में आयुष्मान खुराना ने मुख्य भूमिका अदा की है। वह इसमें एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आए हैं। इसके साथ ही फिल्म में ईशा तलवार ने भी अभिनय किया है। 

4 of 6
मसान - फोटो : social media
मसान
फिल्म मसान में दो अलग तरह की कहानियां दिखाई गई हैं। इस फिल्म में एक कहानी दीपक यानी की विक्की कौशल के ऊपर है। विक्की कौशल ने फिल्म में उस लड़के का किरदार अदा किया है, जो कि छोटी जाति से है और श्मशान घाट पर लाशों को जलाता है। वहीं फिल्म के दौरान उसकी मुलाकात एक ऊंची जाति की लड़की से होती है। फिल्म में ऊंची- नीची जाति के लड़का और लड़की की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
मुक्काबाज - फोटो : social media
मुक्काबाज
फिल्म मुक्काबाज में खेलकूद में होने वाले जातिगत भेदभाव को दिखाया गया है। इस फिल्म में श्रवण कुमार(विनीत श्रीनेट) जो कि एक दलित जाति से आता है, उसकी कहानी को दिखाया गया है। फिल्म के दौरान दिखाया गया है कि किस प्रकार से बॉक्सर को संचालक हर रोज अपमानित करते हैं। उसके बाद भी बॉक्सर अपनी काबिलियत से जीत हासिल करता है। 

Bollywood Celebs: शिवभक्त हैं बॉलीवुड के ये सितारे, शरीर पर बनवा रखे हैं महादेव के टैटू
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कर्णन - फोटो : social media
कर्णन
साउथ के बेहतरीन कलाकार धनुष अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। साल 2021 में धनुष की रिलीज हुई फिल्म कर्णन ने दक्षिण भारत में चल रही जाति प्रथा को दिखाया था। फिल्म में ऊंची और नीची जाति के भेदभाव को पेश किया था, कि किस प्रकार से गांव के ऊंची जाति के लोग नीची जाति के लोगों को प्रताड़ित करते हैं। फिल्म में धनुष ने पिछड़ी जाति के व्यक्ति का किरदार अदा किया है। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। 

Bollywood: इन एक्ट्रेस ने बेहद कम उम्र में गंवाई अपनी जान, कुछ की मौत की गुत्थी आज तक नहीं सुलझी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें