फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lady Villains: ये है हिंदी सिनेमा की खतरनाक लेडी विलेन, 70 के दशक में पुरुष खलनायकों पर पड़ती थीं भारी

Sun, 11 Dec 2022 01:12 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ललिता पवार, नादिरा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में हीरो और विलेन दोनों ही एक दूसरे के बिना अधूरे होते हैं। इन दोनों की जोड़ी फिल्मों को सुपरहिट बनाती है, लेकिन इन फिल्मों में दर्शकों का ध्यान खास तौर पर इनकी लेडी विलेन खींचती हैं। फिल्म की खलनायिका दर्शकों को शुरू से अंत तक कहानी से बांधे रखती हैं। 70 और 80 के दशक में जब फिल्में बनती थी तो खलनायिकाओं के बिना उन्हें अधूरा माना जाता था। लेडी विलेन का किरदार फिल्म में जान डाल देता था। आज हम आपको बताने जा रहे हैं हिंदी फिल्मों की उन खूंखार खलनायिकाओं के बारे में, जिनके सामने पुरुष खलनायक भी फीके पड़ जाते थे।
विज्ञापन

2 of 6
ललिता पवार - फोटो : Social Media
ललिता पवार 
ललिता पवार किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 70 के दशक में वे फिल्मों की जान हुआ करती थीं। ललिता पवार को खूंखार खलनायिकाओं में सबसे पहले गिना जाता है। फिल्मों में जब भी इन्होंने लेडी विलेन का किरदार निभाया तो इनके सामने फिल्म के पुरुष खलनायक का रोल भी फीका पड़ गया। ललिता पवार ने कई फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाया है। 'रामायण' में भी मंत्रा के किरदार से इन्होंने दर्शकों के दिल में अपनी छाप छोड़ दी।

यह भी पढ़े: Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने खुद को और बहन अमृता को किया रोस्ट, स्टैंडअप में कहा 'उनके पास है एक अमीर पति'
विज्ञापन

3 of 6
नादिरा - फोटो : सोशल मीडिया
नादिरा
हिंदी सिनेमा में लेडी विलेन की बात हो और नादिरा का नाम इसमें शामिल ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। हिंदी सिनेमा में सबसे पहले लेडी विलेन का किरदार अभिनेत्री नादिरा ने ही निभाया था। नादिरा 'आन', 'पाकीजा' और 'श्री 420' जैसी कई फिल्मों में अपनी खलनायकी का जौहर दिखा चुकी हैं। नादिरा के होठ के कोने में तिल और उनकी बड़ी-बड़ी आंखें फिल्म में खलनायिका के किरदार को और दमदार बना देती थी।

यह भी पढ़ें: Angad Bedi: आर बाल्की की 'घूमर' में रोमांस फरमाएंगे अंगद बेदी, बोले- बिल्कुल अलग है यह किरदार

4 of 6
बिंदु नानाभाई - फोटो : सोशल मीडिया
बिंदु
इस लिस्ट में बिंदु का भी नाम शामिल है। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में खलनायिका का किरदार निभाया है। ज्यादातर फिल्मों में बिंदु ने खड़ूस सास और सौतेली मां के नकारात्मक किरदार बहुत अच्छे से निभाया है। बिंदु ने 1970 से लेकर 1980 तक कई फिल्मों में खुंखार खलनायिका का किरदार निभाया।
विज्ञापन

5 of 6
हेलेन - फोटो : social media
हेलेन
हिंदी सिनेमा में हेलेन को बतौर डांसर के रूप में जाना जाता है। सलमान खान की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में उन्होंने उनकी मां का प्यारा किरदार निभाया है, लेकिन हेलेन को लेडी विलन के किरदार के लिए भी प्रसिद्धि मिली है। हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में हेलेन खलनायिका का भी किरदार निभा चुकी हैं। लेडी विलेन के रूप में हेलेन अपनी शानदार अदाकारी के दम पर लोगों के दिलों में फिल्म के किरदार के प्रति नफरत पैदा कर देती थीं ।

यह भी पढ़ें: Har Har Mahadev: अब हिंदी में देखिए शरद केलकर की 'हर हर महादेव', इस ओटीटी प्लेटफार्म पर हुई रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चंडीगढ़ में एक्ट्रेस अरुणा ईरानी
अरुणा ईरानी 
70 और 80 के दशक की लेडी विलेन के बारे में जब बात की जाती है तो अरुणा ईरानी का नाम भी शामिल होता है। अरुणा ईरानी ने कई फिल्मों में नकारात्मक भूमिका अदा की। उन्होंने कभी सौतेली मां बनकर तो कभी खड़ूस सास बनकर दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी। अरुणा ईरानी ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने फिल्मों में जो नकारात्मक भूमिका निभाई है कि उसका प्रभाव उनकी असल जिंदगी में भी पड़ा है। असल जिंदगी को भी कुछ लोग उन्हें खलनायिका की नजर से ही देखने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें