फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood celebs: सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं, बिजनेस में भी माहिर हैं बाॅलीवुड की ये नामी अभिनेत्रियां

Wed, 21 Feb 2024 05:40 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की रूचि सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं है, बल्कि बिजनेस और निवेश में भी है। अपना ब्रैंड लाॅन्च करने से लेकर इन्होंने स्टार्टअप तक में निवेश किया। आलिया, सारा और दीपिका जैसी हीरोइनों ने बिजनेस में खुद को साबित करके दिखाया है। 
विज्ञापन
1 of 6
sara ali khan, alia bhatt - फोटो : instagram
बाॅलीवुड की अभिनेत्रियां जहां एक्टिंग में माहिर हैं, वहीं बिजनेस में भी पीछे नहीं है। मौका मिलने पर इन्होंने कभी अपना ब्रैंड लाॅन्च किया, तो कभी स्टार्टअप में निवेश किया। आलिया भट्ट, सारा अली खान, दीपिका पादुकोण जैसी हीरोइनों ने बिजनेस में खुद को साबित करके दिखाया है। मजेदार बात यह है कि इनका ये हुनर सिर्फ प्राॅडक्शन हाउस खोलने तक ही नहीं दिखा, बल्कि इन्होंने इससे हटकर कपड़ों से लेकर हेयर केयर ब्रैंड में भी निवेश किया। डालते हैं एक नजर। 
विज्ञापन

sara ali khan

2 of 6
sara ali khan - फोटो : instagram
सारा अली खान को एक्टिंग का हुनर तो विरासत से मिला है। अपनी फिल्मों के जरिए सारा बाॅलीवुड में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई हैं। यहां बात बिजनेस की करें, तो सारा ने अपनी समझदारी और मेहनत से इसमें भी खुद को साबित किया है। सारा ने जहां कपड़ों के एक स्टार्टअप में निवेश किया है, वहीं फैशन और लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में भी उन्होंने पैसा लगाया है। उन्होंने अपनी सूझ-बूझ से पैसे का सही इस्तेमाल किया और वह भी बिना किसी फैमिली सपोर्ट के।  
विज्ञापन

alia bhatt

3 of 6
alia bhatt - फोटो : instagram
स्क्रीन पर तो आपने आलिया के अभिनय का कमाल देखा ही है, लेकिन बिजनेस का उनका हुनर भी कुछ कम नहीं। अगर आलिया को एक बहु प्रतिभावान हस्ती कहा जाए, तो इसमें कोई हर्ज नहीं है। बाॅलीवुड की टाॅप एक्ट्रेसेज में शुमार आलिया ने खुद का क्लोदिंग लाइन लाॅन्च किया जिसका नाम एड-ए-मम्मा है। यह 2 से 12 साल तक के बच्चों के कपड़ों का ब्रैंड है। आलिया की बिजनेस में काफी रूचि है, यही वजह है कि उन्होंने एक्टिंग में पांव जमाने के बाद बिजनेस का रुख किया और उसमें भी कुछ अच्छा ही किया।

deepika padukone

4 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
हाल ही में फिल्म ‘फाइटर’ में रितिक रोशन के साथ नजर आईं दीपिका पादुकोण की बिजनेस की समझ भी बेहतरीन है। उनका अपना कपड़ों का लेबल है, जो आॅन आन लाइन कपड़े बेचने वाली साइट्स की टाॅप ब्रैंड्स में से एक है। दीपिका का अपना फाउंडेशन भी है जो मानसिक हालातों से जूझ रहे लोगों को सपोर्ट करने में मदद करता है। इसका नाम लिव, लव, लाइफ है। इसके अलावा कई स्टार्टअप्स में भी दीपिका ने निवेश किया है। का प्राडॅक्शंस के नाम से उनका अपना प्राडॅक्शन हाउस भी है। 
विज्ञापन

shradha kapoor

5 of 6
shradha kapoor - फोटो : instagram
श्रद्धा कपूर ने डी2सी ब्यूटी ब्रैंड में निवेश किया। यह ब्रैंड ब्यूटी, स्किन केयर और काॅस्मेटिक्स प्राॅड्क्ट्स में डील करता है। श्रद्धा ने कितना पैसा लगाया, इसकी जानकारी खुलकर साझा नहीं की गई, लेकिन मीडिया रिपोटर््स के मुताबिक एक बड़ी रकम उन्होंने इसमें लगाई। बाॅलीवुड में श्रद्धा की आने वाली फिल्म की बात करें, तोयह ‘स्त्री 2’ है। श्रद्धा की ‘स्त्री 2’ उन्हीं की फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। यह एक काॅमेडी हाॅरर फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

priyanka chopra

6 of 6
priyanka chopra - फोटो : instagram
हाॅलीवुड में काम कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल सुपरस्टार के तौर पर देखी जाती हैं।प्रियंका को बिजनेस का भी शौक रहा, जिसने उन्हें अपना हेयर केयर लाइन लाने के लिए प्रेरित किया। एनाॅमली नाम से इस ब्रैंड के जरिए जो उत्पाद लाए गए, उनकी कीमतों को वाजिब रखा गया ताकि हर आय वर्ग के लोगा इसे ले पाएं। प्रियंका का अपना प्राॅडक्शन हाउस पर्बल पेबल पिक्चर्स है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें