फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Controversies: गंभीर आरोपों के कारण जेल की हवा खा चुके हैं ये सेलेब्स, लिस्ट देख चौंक जाएंगे आप

Fri, 28 Oct 2022 10:23 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सलमान खान, मधुर भंडारकर, संजय दत्त - फोटो : social media
बॉलीवुड इंडस्ट्री जितनी रंगीन और प्यार भरी बाहर से लगती है। यह अंदर से उतनी ही काली और गहरी है। इसमें कई तरह के गहरे राज दफन हैं, जो समय-समय पर उजागर होते रहते हैं। इसी कारण से कहा जाता है कि बॉलीवुड का विवादों से गहरा नाता है। इतना ही नहीं विवाद के साथ-साथ इंडस्ट्री में कई ऐसे बड़े-बड़े नाम हैं, जो आपराधिक मामलों में जेल की हवा खा चुके हैं। कई अभिनेता और निर्देशक अलग अलग कारणों के चलते फंस चुके हैं। उन्हें ना सिर्फ बदनामी झेलनी पड़ी बल्कि कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी काटने पड़े। इस लिस्ट में ए ग्रेड के कई बड़े नाम शामिल हैं। इन अभिनेताओं-अभिनेत्रियों पर रेप, ड्रग्स और खतरनाक हथियारों को रखने जैसे गंभीर अपराध भी शामिल हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 7
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का है। सलमान जितने दरियादिल हैं उतने ही गुस्से के भी तेज हैं। अभिनेता ने कई बार ऐसी गलतियां की हैं, जिनके चलते वह आपराधिक मामलों में फंस चुके हैं। ऐसा ही एक मामला काले हिरण की हत्या करना भी है। दरअसल, साल 1998 में सलमान खान 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने फिल्म की टीम के साथ 2 काले हिरणों का शिकार किया था, जिसमें उन्होंने हिरणों को गोली से मारी थी। इस मामले में उन्हें अप्रैल 2018 में पांच साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, सलमान एक ही दिन जेल में रहे और रिहा हो गए थे। इतना ही नहीं लंबे समय तक सलमान पर 'हिट एंड रन', 'आर्म्स एक्ट' जैसे केस मे भी फंसे रहे थे, लेकिन आखिर में सभी मामलों से सलमान खान बरी हो गए थे। 
विज्ञापन

3 of 7
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय द्त्त
बॉलीवुड के संजू बाबा और सुनील दत्त-नर्गिस के बेटे संजय दत्त भी जेल ही हवा खा चुके हैं। अभिनेता को साल 1993 में अंडरवर्ल्ड से संबंध रखने और गैर कानूनी रूप से हथियार रखने के आरोप में टाडा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। संजय दत्त को इस मामले के लिए 16 महीने की जेल हुई थी। लंबा केस चलने के बाद उन्हें साल 2006 में गिरफ्तार किया गया था। साल 2007 में जमानत पर रिहा होने के बाद उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई थी।
Heera Mandi: संजय लीला भंसाली की 'हीरा मंडी' में नजर आएंगे बिग बॉस फेम जेसन शाह! निभाएंगे अहम किरदार

4 of 7
सैफ अली खान - फोटो : social media
सैफ अली खान
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। जी हां, सैफ अली खान भी जेल की हवा खा चुके हैं। अभिनेता का मुंबई के ताज होटल में एक एनआरआई से झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में सैफ को इतना गुस्सा आ गया था कि उन्होंने अपना आपा खो दिया था और एनआरआई की जमकर धुनाई कर दी थी। इसके बाद बात पुलिस ने उन्हें अटेम्प टू मर्डर मामले में गिरफ्तार कर लिया था। इस पूरे मामले में गलती सैफ अली खान की ही थी। दरअसल, होटल में सैफ और उनके दोस्त शोर मचा रहे थे। एनआरआई ने जब उन्हें शांत रहने को कहा तो सैफ को गुस्सा आ गया।
विज्ञापन

5 of 7
शाइनी आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
शाइनी आहूजा
'गैंगस्टर' जैसी फिल्म में अपने अभिनय से सबका दिल जीतने वाले शाइनी आहूजा का सारा करियर उनकी एक गलती ने खत्म कर दिया था। दरअसल, साल 2009 में शाइनी पर नौकरानी से रेप करने का आरोप लगा था। आरोप साबित होने पर उन्हें सात साल की सजा सुनाई गई थी। तीन साल सजा काटने के बाद वह जमानत पर रिहा हो गए थे। इसके साथ ही शाइनी का पूरा करियर खत्म हो गया।  
विज्ञापन

6 of 7
मधुर भंडारकर - फोटो : सोशल मीडिया
मधुर भंडारकर
बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशकों में गिने जाने वाले मधुर भंडारकर को भी जेल का पानी पीना पड़ा था। तीन बार नेशनल अवार्ड जीतने वाले निर्देशक मधुर भंडारकर को रेप के मामले में जेल जाना पड़ा था। मधुर भंडारकर पर आरोप था कि फिल्म रोल देने के नाम पर उन्होंने एक कलाकार का रेप किया था। हालांकि, कोर्ट ने यह कहते मधुर भंडारकर को बरी कर दिया था कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
फरदीन खान
बॉलीवुड के नामी निर्देशक और अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन खान चाहे बॉलीवुड में नाम न कमा पाए हों। लेकिन कॉन्ट्रोवर्सीज से उनका नाम जुड़ता रहा है। फरदीन खान को पुलिस ने साल 2001 में कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था।
Thank God Box Office Collection Day 4: बेअसर रही अजय-सिद्धार्थ की कॉमेडी, चौथे दिन थैंक गॉड ने की इतनी कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें