देशभर में जनता कर्फ्यू का आम से लेकर सेलेब्स का भी खूब समर्थन मिल रहा है। लोग ये बता देना चाहते हैं कि इस मुश्किल घड़ी में सभी देश के साथ हैं। लोगों ने घर में दरवाजे और बॉलकनी में खड़े होकर लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने वालों का ताली, थाली और घंटी बजाकर आभार व्यक्त किया। इनमें से कुछ सेलेब्स परिवार के साथ नजर आए।