फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में भी भंसाली का घर से काम जारी, आलिया और रणवीर की इस फिल्म में दोबारा बनेगी जोड़ी

Sun, 22 Mar 2020 08:03 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Alia Bhatt, Ranveer Singh - फोटो : amar ujala mumbai
कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते फिल्मनगरी मुंबई भले लॉक डाउन में हो लेकिन फिल्म निर्माण की गतिविधियां बंद कमरों में भी जारी हैं। संजय लीला भंसाली के करीबी सूत्रों की मानें तो उन्होंने अपनी निर्माणाधीन फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद अगली फिल्म के तौर पर फिल्म बैजू बावरा बनाने का इरादा पक्का कर लिया है। फिल्म की पटकथा पूरी हो चुकी है और भंसाली ने इसके संगीत पर काम शुरू कर दिया है। फिल्म में काम करने को आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

2 of 4
आलिया भट्ट और गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
पीरियड ड्रामा फिल्मों के उस्ताद माने जाने वाले फिल्मकार संजय लीला भंसाली इन दिनों फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य किरदार में हैं। ये फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होनी है। लगता है कि भंसाली इस फिल्म में आलिया के काम से इतने प्रसन्न हो गए हैं कि उन्होंने आलिया को अपनी अगली फिल्म बैजू बावरा में भी लेने का मन बना लिया है। फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह नजर आ सकते हैं। यह फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।  
विज्ञापन

3 of 4
Gangubai Kathiawadi - फोटो : amar ujala mumbai
बैजू बावरा में रणवीर और आलिया की जोड़ी बनी तो ये दूसरी बार होगा जब रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आएगी। गौरतलब है कि पिछले साल रिलीज हुई फिल्म गली बॉय में दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। मुराद और सैफीना के अभिनय को लोगों ने जमकर तारीफ की थी। अपने अभिनय के बल पर दोनों ने कई पुरस्कार भी अपने नाम किए थे। अब अगर दोनों की जोड़ी फिर एक बार नजर आती है तो फैंस के लिए यह काफी अच्छी खबर है।
विज्ञापन

4 of 4
Gangubai Kathiawadi - फोटो : amar ujala mumbai
'बैजू बावरा' के किरदार पर हिंदी सिनेमा में 1952 में पहली फिल्म रिलीज हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन विजय भट्ट ने किया था वहीं संगीत नौशाद ने दिया था। फिल्म में मीना कुमारी और भारत भूषण मुख्य भूमिकाओं  में नजर आए थे। बैजू बावरा 15वीं सदी के मशहूर संगीतकार थे। वह ध्रुपद गायकी के लिए काफी मशहूर थे। उन्होंने अकबर के दरबार में  शास्त्रीय संगीत के एक महान ज्ञाता तानसेन को संगीत द्वन्द के लिए चुनौती दी थी। वह तानसेन को अपने संगीतकार पिता की मौत का जिम्मेदार मानते थे। 

पढ़ें: इस वजह से डिप्रेशन की शिकार हो गई थीं रश्मि देसाई, चार साल तक झेला दर्द
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें