फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabir Khan: कबीर खान ने दूसरे धर्म में शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया- कैसा था दोनों परिवारों का रिएक्शन

Thu, 06 Apr 2023 05:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कबीर खान और मिनी माथुर - फोटो : सोशल मीडिया
कबीर खान  की गिनती बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर में होती है। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। कबीर और मिनी माथुर की शादी को 25 साल हो चुके हैं और दोनों खुशी-खुशी अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने अंतर-घार्मिक शादी के बारे में खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने यह बताया कि इसको लेकर दोनों के घरवालों की पहली प्रतिक्रिया कैसी थी। 
Nawazuddin Siddiqui: यूएई वापस नहीं जाना चाहती नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा, इस बात का सता रहा है डर
विज्ञापन

2 of 5
कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
कबीर ने कहा कि उनका पालन-पोषण एक अंतर-धार्मिक परिवार में हुआ है और उनके माता-पिता की प्रेम कहानी एक फिल्म की पटकथा जैसी है। इस बातचीत में उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि उनके बच्चों की परवरिश काफी हद तक वैसे ही हो रही है जैसी उनकी हुई थी। 
Aditi Rao Hydari: बॉलीवुड में अपने सफर पर अदिति ने किया खुलासा, बोलीं- नहीं करुगींं 'संघर्ष' शब्द का इस्तेमाल
विज्ञापन

3 of 5
कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत के दौरान कबीर ने बताया कि वह एक नास्तिक है। निर्देशक ने कहा कि उन्होंने और मिनी ने कभी भी अपने बच्चों को किसी भी धर्म की ओर नहीं धकेला है, बल्कि वे उन्हें अपना रास्ता खुद बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उनके मुताबिक, जिस तरह से उन्होंने अपने बच्चों को पाला है, उसी तरह उनकी परवरिश भी हुई है। 
TRP WEEK 13: दर्शकों को भा रही अनुपमा-अनुज के बीच की दरार! टीआरपी में इन शोज के बीच फिर दिखा उतार-चढ़ाव

4 of 5
कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू में कबीर ने अपनी शादी को लेकर कहा कि जब उन्होंने शुरू में शादी करने के बारे में सोचा, तो मिनी को अपने एक्सटेंडेड परिवार से कुछ विरोध की आशंका थी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उनके मुताबिक मिनी बेहद पारंपरिक माथुर परिवार से आती हैं। धर्म वास्तव में कभी भी एक मुद्दा नहीं था, और शुरू में, मिनी ने सोचा कि उसके विस्तारित परिवार को समझाने की कोशिश में कोई समस्या होगी, लेकिन यह कितनी सुंदर बात है कि कैसे सभी ने उन्हें स्वीकार कर लिया। 
Vidya Balan: 'शुरुआत में दबाव रहता था लेकिन अब...', हर समय अच्छा दिखने की मजबूरी पर बोलीं विद्या बालन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
डायरेक्टर ने यह भी बताया कि उनका परिवार भी अंतरधार्मिक था, इस वजह से ज्यादा विरोध नहीं हुआ। कबीर ने कहा कि उन्होंने दोनों तरफ से शादी की रस्में निभाईं। ऐसा उन्होंने खुद से ज्यादा घरवालों के लिए किया। शादीशुदा जीवन पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि उनके बीच कई झगड़े हुए हैं, और बहुत सारे मुद्दे  भी रहे, लेकिन धर्म कभी भी उनमें से एक नहीं रहा है।
Abhishek-Aish: अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय के बीच कुछ भी ठीक नहीं? जानें क्यों उठ रही रिश्ते में दरार की अफवाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें