फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए वैक्सीन मांगने पर बॉलीवुड निर्देशक ने राकेश टिकैत पर कसा तंज, कहा- ‘हलवा है क्या…’

Fri, 19 Mar 2021 04:03 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राकेश टिकैत, अशोक पंडित - फोटो : Social media

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा बढ़ गया है। पिछले एक सप्ताह में कोरोना के काफी मरीज पाए गए हैं। वहीं, इसको लेकर सरकार लगातार टीकाकरण अभियान चला रही है। दूसरी तरफ कृषि कानून का विरोध कर रहे किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार से प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए भी टीकाकरण की मांग कर दी। इसपर बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर अशोक पंडित का तंजिया ट्वीट सुर्खियों में आ गया है।

विज्ञापन

2 of 5
राकेश टिकैत - फोटो : पीटीआई
राकेश टिकैत द्वारा आंदोलनकारी किसानों के लिए टीके की मांग पर लोग तरह - तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसमें बॉलीवुड के एक निर्देशक भी शामिल हो गए हैं। बी-टाउन के मशहूर डायरेक्टर अशोक पंडित ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की मांग पर ट्वीट कर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा 'हलवा है क्या कि तुमको उधर ही भेज दें।’ 
 
विज्ञापन

3 of 5
राकेश टिकैत एवं अन्य नेता - फोटो : पीटीआई
दरअसल, नए कृषि कानून के खिलाफ किसान लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। आंदोलन स्थल पर कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए राकेश टिकैत ने कहा था कि इन दिनों कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया जाए। साथ ही बताया कि आंदोलन स्थल पर भी दूरी के नियम का पालन किया जा रहा है। लेकिन इन सबके साथ सरकार आंदोलन स्थलों पर वैक्सीन भेजकर टीकाकरण करवाए। मैं खुद भी लगवाऊंगा।

4 of 5
rakesh tikait - फोटो : अमर उजाला
राकेश टिकैत ने बताया था कि आंदोलन स्थलों पर हम शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। कोरोना के कारण हम आंदोलन खत्म नहीं होने देंगे। टिकैत बोले कि जब तक सरकार कृषि कानून पर विचार नहीं बदलती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakesh tikait - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 1 मार्च से टीकाकरण के दूसरे चरण का अभियान चल रहा है। इसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। वहीं, नजदीकी आंदोलनरत्त बॉर्डर कुंडली सीमा पर कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं। हरियाणा के सीएम खट्टर के निर्देश पर शिविर लगाकर यहां किसानों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें