प्यार दीवाना मस्ताना तो होता ही है साथ ही कब किससे और कहां हो जाए किसी को पता नहीं चलता है। कभी साथ काम करते करते प्यार हो जाता है तो कभी कभी दूसरे प्रोफेशन में रहते हुए भी रिश्ते जुड़ जाते हैं। बॉलीवुड और क्रिकेट का भी कुछ ऐसा ही रिश्ता रहा हैं। पिच पर अच्छों अच्छों की छुट्टी कर देने वाले कई क्रिकेटर्स ऐसे रहे हैं जो बॉलीवुड की हसिनाओं के आगे क्लीन बोल्ड हो गए। कई क्रिकेटर्स और अभिनेत्रियों के बीच अफेयर रहा लेकिन जहां कुछ रिश्ते शादी के बंधन में बंध गए तो वहीं कुछ समय के साथ पीछे छूट गए। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही रिश्तों के बारे में जिनमें प्यार तो दिखा लेकिन शादी नहीं हो पाई।
हेमा मालनी- एस. वेंकटराघवन
हेमा मालिनी की खूबसूरती पर धर्मेंद्र, जितेंद्र और संजीव कुमार ही नहीं बल्कि क्रिकेटर एस वेंकटराघवन भी फिदा थे। वेंकटराघवन हेमा को काफी पसंद करते थे लेकिन उस समय हेमा को जीतने के लिए धर्मेंद्र किसी को भी आगे नहीं आने दे रहे थे। ऐसे में वेंकटराघवन अपने प्यार का खुले तौर पर इजहार करने के बाद भी हेमा मालिनी से शादी नहीं कर पाए।