9 नवंबर साल 2007 को फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम पर्दे पर आई थी और आते ही इस फिल्म ने धमाल मचा दिया था। इस फिल्म से ही दीपिका पादुकोण का डेब्यू हुआ था जो आज बॉलीवुड की नंबर वन हीरोइन बन चुकी हैं। फिल्म के हीरो थे शाहरुख खान जिनकी बादशाहत तीन सालों से फिल्म ना करने के बाद आज भी कायम है और तब भी कायम थी। इस फिल्म में फिल्मों की कहानी दिखाई गई थी जो दर्शकों को बहुत पसंद आई। फराह खान ने दर्शकों को पर्दे के पीछे की दुनिया फिल्मी चोले में डाल कर पेश कर दी और पुरानी कहानी देखकर पक चुके दर्शकों को नया मसाला अच्छा लगा।
आमिर खान नहीं बने शाहरुख के गाने का हिस्सा
साथ ही फिल्म को और भी चटख बनाने के लिए फराह खान ने एक और तड़का लगाया जहां एक गाने में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे साथ नजर आए। सलमान खान, संजय दत्त, गोविंदा, प्रियंका चोपड़ा, रानी मुखर्जी, काजोल, प्रीति जिंटा और कई दीवानगी दीवानगी गाने मे साथ नजर आए थे। हालांकि फराह की इच्छा थी की वह पर्दे पर शाहरुख, सलमान और आमिर को पहली बार साथ दिखाएं लेकिन उनकी यह इच्छा अधूरी रह गई।