फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biopics: 'इमरजेंसी' के पर्दे पर आने का इंतजार, कंगना रणौत से पहले ऑनस्क्रीन नेता बने ये सितारे

Wed, 14 Aug 2024 04:46 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राजनेताओं के किरदार में ढले बॉलीवुड सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड इंडस्ट्री, दर्शकों को लुभाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। निर्देशक अलग-अलग जॉनर की फिल्में बनाकर लोगों का दिल जीतने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में बायोपिक का भी सिलसिला जारी है। शोबिज की दुनिया से लेकर स्कैमर, बिजनेसमैन, स्पोर्ट्स पर्सन और राजनेता तक की बायोपिक बनाई जा रही है, जिसका आनंद दर्शक भी बड़े चाव से उठा रहे हैं। वहीं, इस आर्टिकल में हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर राजनेता के किरदार को जीया है। ये स्टार्स कौन हैं, और इन्होंने किस राजनेता के किरदार को पर्दे पर उकेरा है, आइए जान लेते हैं- 
विज्ञापन

2 of 6
इमरजेंसी पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत पर्दे पर अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री ने फिल्म 'थलाइवी' में अपने बेहतरीन काम से हर किसी का दिल जीत लिया था। इसमें कंगना ने 14 वर्ष तक तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता का किरदार निभाया था। मूवी में कंगना के अभिनय को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने खूब सराहा था। वहीं, आने वाले दिनों में कंगना, देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार को जीने वाली हैं। फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर फैंस का उत्साह बढ़ा हुआ है। फिल्म का हालिया जारी हुआ ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ओबेरॉय ने फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' में प्रधानमंत्री का किरदार निभाया था। पीएम की भूमिका में विवेक ने अपने आप को पूरी तरह ढाल लिया था। साथ ही उनके हाव-भाव को भी बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उकेरते नजर आए थे। वर्ष 2019 में रिलीज हुई इस मूवी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन की वास्तविक घटनाओं को दर्शाया गया था। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा था। 

Kangana Ranaut: शाहरुख, सलमान और आमिर के साथ काम करना चाहती हैं कंगना, पसंदीदा खान के बारे में भी किया खुलासा

4 of 6
फिल्म 'ठाकरे' - फोटो : इंस्टाग्राम @nawazuddin._siddiqui
वर्ष 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'ठाकरे' में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अभिनेता ने बालासाहेब ठाकरे का किरदार निभाया था। इस रोल के लिए नवाज ने काफी मेहनत की थी, जो पर्दे पर भी बखूबी नजर आया था। मूवी में अभिनेत्री अमृता राव उनकी पत्नी के किरदार में थी। बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। साथ ही नवाज ने अपने अभिनय के लिए खूब तारीफें बटोरीं थीं। 

Emergency Trailer X Review: 'मैं ही कैबिनेट हूं' डायलॉग पर कंगना के कायल हुए लोग, ट्रेलर को मिले पूरे नंबर
विज्ञापन

5 of 6
पंकज त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम
मल्टी टैलेंटेड अभिनेता पंकज त्रिपाठी हर तरह के किरदार में खुद को बखूबी ढालना जानते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पंकज त्रिपाठी जल्द ही बीजेपी के राजनेता अटल बिहरी बाजपेयी की बायोपिक में नजर आएंगे। इस मूवी में अभिनेता को मुख्य भूमिका यानी अटल बिहारी बाजपेयी के रोल में देखा जाएगा। 

Sana Makbul: रणवीर शौरी के साथ काम करने को लेकर बोली सना मकबूल, वह मेरे पसंदीदा नहीं हो सकते...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' दर्शकों के बीच काफी चर्चित रही थी। यह फिल्म भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित है। इस मूवी में अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही अक्षय खन्ना ने संजय बारू का किरदार निभाया है। यह मूवी भी वर्ष 2019 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन विजय गुट्टे ने किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें