फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: बॉलीवुड के इन सितारों की सगाई के बाद नहीं हो सकी शादी, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

Thu, 06 Oct 2022 05:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन, करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एक पुरानी कहावत काफी मशहूर है कि जोड़ियां स्वर्ग में ही तय हो जाती हैं। लेकिन अगर इन कपल के रिश्तों में दरार आ जाए तो लोग कहते हैं कि दोनों एक दूसरे के लिए बने ही नहीं थे। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी सगाई तो हुई लेकिन शादी तक बात नहीं पहुंच सकी। आइए देखते हैं लिस्ट
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार-रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार-रवीना टंडन
90 के दशक में अक्षय कुमार का नाम फिल्म इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक अक्षय और रवीना  की सगाई हो चुकी थी, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी थी। बता दें कि इसके कई साल बाद अभिनेता ने राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली थी।
Amitabh Bachchan: 12 फ्लॉप फिल्में देने के बाद बिग बी को मिला था ‘फ्लॉप हीरो’ का तमगा, फिर ऐसे बने शहंशाह
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर
अभिषेक बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म रिफ्यूजी से की थी। इस फिल्म में करीना कपूर उनके अपोजिट नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद साल 2002 में अभिषेक ने करीना की बड़ी बहन करिश्मा कपूर से सगाई कर ली थी। हालांकि यह सगाई ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी और फरवरी 2023 में दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं।
Amitabh Bachchan: अमिताभ के कारण नीचे आ गया था राजेश खन्ना का करियर ग्राफ, एक्टर की बेइज्जती करना पड़ा था भारी

4 of 5
साजिद खान-गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया
साजिद खान-गौहर खान
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर साजिद खान अपने फिल्मी करियर में अब  तक कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। बताया जाता है कि डायरेक्टर  बनने से पहले उन्होंने एक्ट्रेस गौहर खान से सगाई कर ली थी। लेकिन यह रिश्ता भी कुछ ही समय में टूट गया। जब उनका ब्रेकअप हुआ उस समय दोनों इंडस्ट्री में स्थापित नहीं हुए थे जिसकी वजह से इस खबर को ज्यादा तरजीह नहीं मिल सकी।
Bold scenes: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, बोल्ड सीन्स देने में इन सेलेब्स के छूटे पसीने, नाम देख नहीं होगा यकीन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवेक ओबेरॉय-गुरप्रीत गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ओबेरॉय-गुरप्रीत गिल
सुरेश ओबेरॉय के बेटे विवेक भी अपने पिता की तरह ही एक्टर हैं। अब तक वह कई फिल्मों में एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने मॉडल गुरप्रीत गिल से सगाई की थी। लेकिन उन दिनों विवेक काफी व्यस्त हुआ करते थे जिसकी वजह से दोनों के रिश्तों में दरार आई गई। बाद में उन्होंने अलग होने में ही खुद की भलाई समझी और सगाई तोड़ दी।
Bigg Boss 16: मां को याद कर रहे हैं अब्दु रोजिक, 'बिग बॉस' हाउस में नई दोस्त टीना दत्ता से की दिल की बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें