फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी में रहने वाले सितारों के घर भी चोरों ने किया हाथ साफ, कपड़े तक उड़ा ले गए

Wed, 28 Apr 2021 06:25 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड सितारे जिनके साथ हुई चोरी की वारदात - फोटो : सोशल मीडिया
कहते हैं कि मशहूर होने के अपने फायदे और नुकसान हैं। वहीं बॉलीवुड सितारे जो अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं उनके लिए भी यह नाम और शोहरत कई बार मुसीबत में तब्दील हो जाती है। कुछ समय पहले बॉलीवुड अभिनेता और दिग्गज गायक किशोर कुमार के मुंबई स्थित घर पर चोरी होने की खबर सामने आई थी। लेकिन कम लोग जानते हैं कि हाई सिक्योरिटी में रहने वाले सितारों के घर भी चोर ऐसी वारदातों को अंजाम दे देते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जो चोरी का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 8
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ के बाहर दिन रात सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा रहता है। लेकिन फिर भी एक चोर ने वहां अंदर जाने की हिमाकत की और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया था। चोर ने बिग बी के घर से 25 हजार रुपयों की चोरी कर ली थी लेकिन वह शख्स वहां से भाग पाता उससे पहले ही गार्ड्स ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 8
सोनम कपूर - फोटो : instagram
सोनम कपूर के घर में भी हो चुकी है चोरी की वारदात। कुछ साल पहले सोनम का एक कीमती हीरों का हार उनके घर से ही चोरी हो गया था जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये थी। वह हार सोनम ने एक पार्टी के दौरान पहना था और इसके तुरंत बाद ही वह गायब हो गया था।

4 of 8
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में खुद चोरों और गुंडों का सफाया करने वाले अजय देवगन खुद भी चोरी का शिकार हुए हैं। कुछ साल पहले अजय और काजोल नें अपने घर में घरेलू सफाईकर्मियों से साफ-सफाई करवाई थी, तब 5 लाख रुपयों की कीमत वाली काजोल की 17 सोने की चूड़ियां घर से गायब हो गई थीं। बाद में पुलिस ने उन सभी को अरेस्ट कर लिया था।
विज्ञापन

5 of 8
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram
दुनियाभर की सैर कर चुकीं सुष्मिता सेन साल 2012 में ग्रीस हॉलीडे पर गई थीं जहां उनके साथ चोरी जैसा हादसा हुआ। सुष्मिता जब एथेंस एयरपोर्ट पर पहुंची तो चोरों ने उनका सारा सामान चुरा लिया था और उनके पास कुछ नहीं छोड़ा था। सुष्मिता भारत सिर्फ अपने कपड़ों के साथ वापस लौटी थीं।
विज्ञापन

6 of 8
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी ने अपने मुंबई वाले बंगले ‘किनारा’ को हजारों से लेकर लाखों की कीमत वाली मंहगी एंटीक चीजों से सजाया हुआ है। साल 2013 में एक चोर ने शिल्पा के घर में घुस गया था और वह अपने साथ एक महंगा म्यूजिक सिस्टम और आईपॉड चुरा ले गया था। 
विज्ञापन

7 of 8
सलमान खान, अर्पिता, आयुष - फोटो : सोशल मीडिया
ये तो हैरान कर देने वाली बात है कि ‘दबंग’ सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता खान शर्मा के घर में भी चोरों ने डाका डाल दिया था। अर्पिता-आयुष उन दिनों विदेश में छुट्टिया मना रहे थे। जब चोर उनके मुंबई वाले घर में घुस गए और वहां से पांच लाख से ज्यादा की कीमत का सामान, सोने के सिक्के और कुछ डिजाइनर कपड़े चुरा ले गए थे।
विज्ञापन

8 of 8
कटरीना कैफ - फोटो : instagram
फिल्म शूटिंग के बाद जब कटरीना कैफ एक बार ऑस्ट्रेलिया से भारत लौट रही थीं तो उस समय उनका सूटकेस चोरी हो गया था जिसमें 72 लाख रुपये की कीमत वाली 85 ड्रैसेस थीं। काफी कोशिशों के बाद भी कटरीना का वो बैग मिल नहीं पाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें