फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरुषि मर्डर केस के फैसले से बॉलीवुड में खुशी की लहर, देखिए कौन क्या बोला

Fri, 13 Oct 2017 07:30 AM IST
amarujala.com- Presented by : अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Noida Double Murder Case
15 साल पुराना नोएडा डबल मर्डर केस पर उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट के अंतिम फैसला सुनाने के बाद बॉलीवुड जगत से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। पढ़िए फिल्म 'तलवार' के प्रोड्यूसर ने क्या कहा...
विज्ञापन

2 of 5
Film Talwar
सबसे पहले बता दें कि बॉलीवुड में 2015 में बनी फिल्म 'तलवार' में केस की हकीकत बयां करने कोशिश की थी। फिल्म मेगना गुलजार ने डायरेक्ट की थी। फिल्म को सुपरहिट फिल्म 'कमीने' के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने प्रोड्यूस किया था। 'ओमकारा' और 'कमीने' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने कोर्ट के फैसले से खुश होकर ट्वीट किया है कि 'न्याय में देरी हो इसका मतलब ये नहीं कि न्याय नहीं मिलेगा, कोर्ट के फैसले को सुनकर बहुत राहत महसूस हुई है।' Justice delayed is NOT justice denied. Overwhelmed and deeply relieved upon hearing the news of the acquittal. #AarushiVerdict #Talwars — Vishal Bhardwaj (@VishalBhardwaj) October 12, 2017
विज्ञापन

3 of 5
Shekhar kapoor
फिल्म मेकर और सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के डायरेक्टर शेखर कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगना मां-बाप के लिए इससे बुरा कुछ हो नहीं सकता और फिर मीडिया ने भी बेवजह इस मामले में झूठ ही फैलाया।' Nothing worse than parents accused of their own daughters murder. And then horrible sordid made up stories lapped up by media #ArushiVerdict — Shekhar Kapur (@shekharkapur) October 12, 2017

4 of 5
Pritish Nandy
पत्रकार, पेंटर, कवि और राजनीतिज्ञ प्रितिश नंदी ने अपने ट्वीट में कहा कि 'ग्रेट न्यूज कि तलवार दंपति को आखिरकार न्याय मिला।'  Great news! The #Talwars acquitted. Justice done. #ArushiMurderCase — Pritish Nandy (@PritishNandy) October 12, 2017

वहीं एक्टर कबीर बेदी ने ट्वीट कर कहा कि 'मेरी प्रार्थनाएं राजेश और नुपूर तलवार के साथ हैं और बहुत खुशी की बात है कि इनकी दिवाली घर पर ही मनेगी।   My prayers are for Rajesh and Nupur #Talwar who await #AarushiVerdict tomorrow 🙏 May they finally spend #Diwali at home 🙏 — KABIR BEDI (@iKabirBedi) October 11, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aditi Rao Hydari
हाल ही में आई फिल्म 'भूमि' में संजय दत्त की बेटी का रोल करने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने आरुषि तलवार केस के फैसले पर ट्वीट किया कि 'सुनकर बहुत खुशी हुई कि कोर्ट ने आखिरकार नर्क में जी रहे मां बाप के साथ न्याय किया।  So happy to hear that the court has acquitted these brave parents who've been through hell and back... #arushiverdict 🙏🏻🌟 — Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari) October 12, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें