कंगना रनौत
- फोटो : PTI
कंगना रनौत के मुंबई जाने के बीच एक बड़ी बाधा पैदा हो गई है। कोरोना वायरस उनकी राह का रोड़ा बन गया है। खबर है कि मायानगरी जाने से पहले मनाली में लिए उनके कोविड सैंपल की रिपोर्ट रद्द हो गई है। अब उनका सैंपल मंडी स्थित उनके पैतृक गांव भांवला में दोबारा लिया गया, जिसकी रिपोर्ट बुधवार दोपहर तक ही आएगी। इसलिए बुधवार को कंगना के मुंबई पहुंचने पर अभी संशय बना है।
मुंबई जाने से पहले कंगना रनौत को झटका, मनाली में कराया कोरोना टेस्ट रद्द