रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद अब बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां उनके समर्थन में आ गई हैं। उनके मुताबिक रिया के साथ जो व्यवहार किया जा रहा है वो काफी गलत है। इसे लेकर कई बड़े सेलेब्स ने ट्वीट कर रिया की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं।
तापसी ने ट्वीट कर लिखा है, 'वह (रिया) ड्रग्स नहीं लेती। वह सिर्फ सुशांत के लिए ड्रग्स का इंतजाम करती थी और इसके लिए पैसे देती थी। तो इस स्थिति में अगर सुशांत भी जीवित होते तो वह भी जेल में होते। अरे नहीं। उसने (रिया) जरूर सुशांत को जबरदस्ती ड्रग्स दिया होगा। सुशांत को मारिजुआना के लिए मजबूर किया गया होगा। यही वास्तिवकता है। हम ने कर दिखाया।'
विज्ञापन
3 of 5
हंसल मेहता
- फोटो : फाइल
बॉलीवुड निर्देशक हंसल मेहता ने रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर ट्वीट में लिखा है, 'न तो आत्महत्या के लिए उकसाने, न ही मनी लॉन्डरिंग, न ही हत्या? अब जाकर मुझे पता चला कि भारत में अभी तक गांजा लीगल नहीं हुआ है।'
4 of 5
बिदिता बेग
- फोटो : फाइल
बॉलीवुड अभिनेत्री बिदिता बेग ने ट्वीट किया, 'रिया गिरफ्तार हो गई है। कृपया अब तो उन असल मुद्दों की तरफ ध्यान दें, जिनका सामना हमारा देश कर रहा है।'
कुब्रा सैत ने लिखा है, 'यह ब्रह्मांड रिया के माता-पिता को इस मुश्किल समय में ताकत दे। एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। अब भी हत्यारी नहीं है...मीडिया सर्कस आपकी शाम की चाय की बातचीत के बारे में मैं सोच सकती हूं।'