फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सूद को मजदूरों की मदद करने से रोकते थे बॉलीवुड सेलेब्स, आज कहते हैं ये बात

Sun, 31 May 2020 02:49 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया की गति को रोक कर रख दिया है। जो जहां है वहीं फंस कर रह गया है। इस मुश्किल समय में कई लोग अपने परिवार से दूर हैं। ऐसे ही हजारों-लाखों लोगों की मदद को एक हाथ बढ़ा जिसने इन मुसीबत के मारों को उनके परिवार से मिलाने की ठानी। फिल्मों के विलेन सोनू सूद रियल लाइफ में हीरो बनकर वो कारनाम कर रहे हैं जिसकी स्क्रिप्ट आज से पहले कभी लिखी गई।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद पिछले कई दिनों से मुंबई और दूसरे शहरों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही वो जरूरतमंदों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था भी कर रहे हैं। सोनू सड़क पर उतरकर रोज घंटों-घंटों काम करते हैं। लेकिन उनके इस काम को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स क्या सोचते हैं, यही बात सोनू सूद ने अमर उजाला के साथ हालिया इंटरव्यू में साझा की।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
जब सोनू सूद ने प्रवासियों की मदद करने की ठानी तो बॉलीवुड में काम करने वाले उनके दोस्तों ने कहा कि बाहर इतना खतरा है और तुम बाहर जा रहे हो। सोनू ने कहा, 'मैंने अपने दोस्तों को बोला कि मुझे लगता है कि मुझे उन लोगों के पास जाना चाहिए।'

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सोनू ने बताया कि वो ऐसी जगहों पर जाते हैं जहां लोगों की बहुत भीड़ होती है और वहां बहुत ज्यादा खतरा भी रहता है। मुंबई में अलग-अलग जगहों पर रहने वाले लोग बसों तक नहीं आ सकते तो उन्हें वहां तक लाने के लिए सबके पास तक पहुंचना होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
सोनू बताते हैं जब वो ये सब काम करने में कामयाब रहे तो उनके बॉलीवुड में काम करने वाले दोस्तों ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, 'ये बहुत सराहनीय है। और हमें नहीं लगता है कि ये कर पाना मुमकिन है। तुमने जो कर दिखाया वो शायद हम मिलकर भी नहीं कर पाते।' सोनू कहते हैं कि मुझे अब अच्छा लगता है कि मैंने ये कदम उठाया। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई दीपिका पादुकोण की फैमिली चैट, इस नाम से सेव कर रखा है रणवीर का नंबर


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें