फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यूट नजर आईं जान्हवी तो सारा का दिखा बिंदास अंदाज, कैमरे में कुछ ऐसे कैद हुए ये 12 सेलेब्स

Tue, 27 Aug 2019 01:40 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शनाया, विकी कौशल और नम्रता-सारा - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
मायानगरी मुंबई में अक्सर बॉलीवुड सितारे नजर आते रहते हैं। कभी उनका मूड पार्टी का होता है तो कभी वो एयरपोर्ट पर दिखाई देते हैं। ऐसे में अमर उजाला के कैमरे में कैद हुए 10 से अधिक सितारे। एक नजर उन सेलेब्स पर उनकी उनके डिफरेंट स्टाइल पर....
विज्ञापन

2 of 6
इलियाना डी क्रूज और कार्तिक आर्यन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
रात को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए इलियाना डी क्रूज और कार्तिक आर्यन। इलियाना जहां अपने फोन पर बिजी दिखाई दीं तो वहीं कार्तिक आर्यन ने हमेशा की तरह ही मीडिया को देख स्माइल की और पोज दिया। हमेशा कूल लुक में दिखने वाले कार्तिक आज फॉर्मल्स में नजर आए। कार्तिक के लुक को देख ऐसा लग रहा था कि वो सीधे 'पति पत्नी और वो' के शूट से ही लौट कर आ रहे हैं।

पढ़ें: 3 अफेयर के बाद नेहा धूपिया ने रचा ली थी अंगद बेदी से गुपचुप शादी, अब फिल्मों से दूर कर रहीं ये काम
विज्ञापन

3 of 6
चंकी पांडे, मनीषा कोइराला और जैकी श्रॉफ - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
30 अगस्त को रिलीज हो रही है श्रद्धा कपूर और प्रभास की साहो। ऐसे में फिल्म का प्रमोशन जोरों से जारी है। एक तरफ जहां श्रद्धा और प्रभास टीवी शोज और इंटरव्यूज में फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं तो वहीं फिल्म की बाकी कास्ट भी इवेंट्स कर फिल्म प्रमोशन कर रही है। ऐसे में एक इवेंट में ही नजर आए जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे और मनीषा कोइराला। मनीषा और चंकी जहां काफी कैजुअल अंदाज में नजर आए तो वहीं दूसरी ओर जैकी श्रॉफ काफी बिंदास अंदाज में नजर आए।

पढ़ें: 'इंशाअल्लाह' बंद होने की घोषणा के बाद आया सलमान का बयान, 'भंसाली फिल्म के साथ गद्दारी नहीं कर सकते'

4 of 6
शनाया कपूर और ईशान खट्टर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
शनाया कपूर बॉलीवुड डेब्यू के पहले ही खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में वो अक्सर डांस क्लास और जिम के बाहर नजर आती हैं। फोटो में शनाया हमेशा  की तरह ही काफी क्यूट नजर आ रही हैं तो वहीं ईशान इस बार काफी मस्क्यूलर नजर आए। ईशान के लेटेस्ट फोटो को देख ऐसा लग रहा है कि जल्द ही ईशान भी सिक्स पैक क्लब में शामिल हो जाएंगे।

पढ़ें: 'वॉर' का ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त एक्शन करते दिखे ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ
विज्ञापन

5 of 6
जान्हवी कपूर और नम्रता- सारा अली खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
सारा अली खान और जान्हवी कपूर भी एक बार फिर अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं। जान्हवी जहां पिंक अवतार में जिम के बाहर नजर आईं तो वहीं सारा अली खान नम्रता पुरोहित के साथ डांस क्लास के बाहर नजर आईं। फोटो में जहां जान्हवी काफी क्यूट लग रही हैं तो वहीं सारा काफी बिंदास नजर आ रही हैं।

पढ़ें: मुकेश को करोड़पति खानदान की लड़की से हुआ था प्यार, गरीबी देख परिवार ने नकारा फिर मंदिर में रचाई शादी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विकी कौशल और वरुण धवन - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बॉलीवुड के एनर्जी किंग वरुण धवन और विकी कौशल भी हाल ही में नजर आए। वरुण धवन जहां इस बार किसी फंकी मूड में नहीं बल्कि सेमी फॉर्मल में नजर आए तो वहीं विकी कौशल एक दम कैजुअल लुक में दिखे। जिम में पसीना बहाने के बाद विकी और भी तरोताजा नजर आ रहे हैं।

पढ़ें: अक्षय, सैफ और अरबाज के बेटे को भिखारियों ने घेरा, पीछा छुड़ाने में छूट गए पसीने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें