फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज में विराट संग एंजॉय कर रहीं अनुष्का, टीम इंडिया के खिलाडियों के साथ दिखी बॉन्डिंग

Tue, 27 Aug 2019 12:48 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anushka sharma - फोटो : social media
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में चौथे दिन ही 318 रन से हरा दिया। यह विदेशी धरती पर रनों के लिहाज से भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत है। मैच जीतने के बाद टीम के सदस्यों ने क्वालिटी टाइम स्पेंड किया और साथ में एंजॉय किया। 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इस मौके पर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ पानी के एक जहाज पर दिखाई दे रहे हैं। विराट-अनुष्का के साथ टीम इंडिया के दूसरे सदस्य केएल राहुल, आर अश्विन और मयंक अग्रवाल हैं। इस बुमरैंग वीडियो को केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बिकिनी की तस्वीर पोस्ट कीं थी। इस तस्वीर को देखने के बाद विराट कोहली खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। तस्वीर में अनुष्का बीच (Beach) पर बैठी नजर आ रही हैं और पीछे का नजारा बेहद सुंदर है। अनुष्का ने नारंगी रंग की बिकिनी पहनी है। साथ ही चश्मा लगाया हुआ है। तस्वीर को साझा करते हुए अनुष्का ने लिखा- 'सूरज की रोशनी ने मुझे छुआ, सौभाग्यशाली हूं।' 

4 of 5
Virat Kohli and Anushka Sharma - फोटो : instagram
विराट कोहली ने अनुष्का की तस्वीर पर कमेंट करते हुए दिल वाला इमोजी बनाया साथ ही स्माइली भी साझा की हालांकि अनुष्का को कुछ यूजर्स ने ट्रोल किया। किसी ने उनकी तस्वीर की तुलना वीएलसी प्लेयर से की तो किसी ने उन्हें मछली बताया।

पढ़ें: अनुष्का ने शेयर की Beach की ऐसी तस्वीर, कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए विराट कोहली
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media
अनुष्का की फिल्मों की बात करें तो साल 2018 में अनुष्का शर्मा 4 बड़ी फिल्मों में नजर आई थीं- 'जीरो', 'परी', 'सुई धागा' और 'संजू'। इन फिल्मों के चलते अनुष्का पिछले साल खूब व्यस्त रहीं। इसके बाद अनुष्का ने फिल्मों से कुछ समय तक ब्रेक लेने का फैसला किया। फिलहाल उन्होंने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें