बॉलीवुड का घर कहे जाने वाले शहर मुंबई में अक्सर सेलेब्स नजर आते हैं। कभी वो अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय करते नजर आते हैं तो कभी अपने प्रोफेशनल कामों से कैमरों में कैद हो जाते हैं। ऐसे ही कुछ सेलेब्स कैद हुए अमर उजाला के कैमरे में...
विज्ञापन
2 of 15
सलमान खान
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान भी एयरपोर्ट पर नजर आए। सलमान खान का लुक एक दम कूल और कंफरटेबल था। सलमान ने ग्रे कलर का टी शर्ट पहना हुआ था। इसके साथ ही बूट कट जींस के साथ क्लीन शेव लुक में सलमान हमेशा की तरह किलर लग रहे थे। सलमान के साथ में उनका बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ब्लू जींस और व्हाइट टॉप में नजर आईं। इस दौरान कृति ने ब्लू गॉगल भी कैरी किए हुए थे। मीडिया को देखकर कृति ने खूब पोज दिए। बता दें कि हाल ही में कृति की रिलीज हुई फिल्म अर्जुन पटियाला बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं मलाइका अरोड़ा एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान मलाइका ने खाकी पैंट के साथ क्रॉप टॉप पहना था। वहीं उन्होंने जैकेट और गॉगल भी काफी स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया हुआ था। कैमरे को देख मलाइका ने जमकर पोज दिए।
जोया. किरण राव और श्वेता बच्चन
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
अमर उजाला के कैमरे में कैद हुए जोया अख्तर, आमिर खान की पत्नी किरण राव और श्वेता बच्चन। जोया जहां अपने फोन में बिजी नजर आईं तो वहीं किरण ने कैमरे को देखकर थोड़ा बहुत पोज दिए। वहीं श्वेता भी कैमरे से थोड़ा सा बचती नजर आईं। श्वेता, जोया और किरण का लुक एक दम सिंपल नजर आया।
विज्ञापन
6 of 15
दिव्या कुमार खोसला
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
एयपोर्ट पर नजर आईं दिव्या कुमार खोसला। व्हाइट टॉप के साथ लाइट ग्रीन पैंट में दिव्या बेहद कूल नजर आईं। इस ड्रेसअप के साथ उनके ग्रीन गॉगल कमाल के लग रहे थे। वहीं मीडिया को देख दिव्या ने जमकर पोज दिए।
विज्ञापन
7 of 15
अर्जुन कपूर
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म बाटला हाउस की स्क्रीनिंग में नजर आए अर्जुन कपूर। अर्जुन कपूर भी एक दम कूल और बिंदास नजर आए। अर्जुन ने ग्रे कलर की टी शर्ट पहनी हुई थी। वहीं छोटे बाल और गले में लॉकेट में वो कूल नजर आ रहे थे।
बॉलीवुड डायरेक्टर अयान मुखर्जी (15 अगस्त) का आज बर्थडे है। ऐसे में अपने बर्थडे के पहले वो आलिया भट्ट के साथ नजर आए। बता दें कि अयान मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट नजर आएंगी। वहीं उनके साथ रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन नजर आएंगे।
9 of 15
करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
कसौटी जिंदगी 2 से दर्शकों के दिल में छाए हुए करण सिंह ग्रोवर बांद्रा के एक क्लीनिक में नजर आए। इस दौरान करण ने व्हाइट टी शर्ट के साथ ब्लू रग्ड जींस पहनी हुई थी। हालांकि करण क्लीनिक क्यों गए थे इस वजह का खुलासा नहीं हो पाया। लेकिन फोटोज में तो करण काफी फिट नजर आ रहे हैं।
10 of 15
नोरा फतेही
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
अपने डांस से सभी के दिल में जगह बना चुकीं नोरा फतेही का बेहद खूबसूरत अंदाज नजर आया। नोरा ने पीले रंग का शरारा काफी स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया हुआ था। देसी अंदाज में नोरा ने सभी कि दिल जीत लिया।
11 of 15
रकुलप्रीत
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
अजय देवगन के साथ दे दे प्यार दे में नजर आईं रकुल प्रीत एक दम बोल्ड एंड बिंदास अंदाज में नजर आईं। रकुल ने ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ रग्ड जींस पहनी हुई थी। इसके साथ ही उनकी स्माइल सभी के दिल को भा गई। रकुल की चिजल्ड एब्स भी फोटो में काफी फ्लैश होते नजर आए।
12 of 15
सेक्रेड गेम्स
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
15 अगस्त को सेक्रेड गेम्स का दूसरा सीजन रिलीज हो गया। ऐसे में रिलीज के पहले उसका प्रीमियर रखा गया। जिसमें सेलेब्स नजर आए। इस प्रीमियर में फिल्मी सितारों के साथ साथ वेब सीरीज की कास्ट मुख्य तौर पर नजर आई।
13 of 15
संजना सांघी
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बॉलीवुड एक्ट्रेस संजना सांघी ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। बता दें कि संजना की अगली फिल्म किजी और मैनी है। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। बता दें कि हाल ही में एक विवाद के चलते संजना सुर्खियों में थी।
14 of 15
सुनील शेट्टी और माना शेट्टी
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
फिटनेस फ्रीक सुनील शेट्टी अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान सुनील शेट्टी कार्गो पैंट के साथ ग्रे टीशर्ट में नजर आए। वहीं उनकी पत्नी माना शेट्टी भी काफी कूल एंड कंफरटेबल नजर आईं।
फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी में नजर आए विवेक ओबेरॉय भी एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान विवेक ने ब्लैक टी शर्ट के साथ व्हाइट जैकेट पहनी थी। ब्लैक कैप पहने विवेक ने मीडिया को देख खूब पोज दिए।