फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा से भूमि पेडनेकर तक, बॉलीवुड से दूर हैं सेलेब्स के ये भाई-बहन

Tue, 13 Aug 2019 05:03 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भाई-बहन के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
15 अगस्त को रक्षाबंधन है। ऐसे में बॉलीवुड जगत के सेलेब्स भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं और सोशल मीडिया पर अपने भाई बहन के साथ फोटोज पोस्ट करते हैं। शिल्पा-शमिता, काजोल-तनीषा जैसे आप उन सेलेब्स के भाई बहन के बारे में  तो जानते होंगे जो फिल्मों में नजर आ चुके हैं। लेकिन इस पैकेज में हम आपको ऐसे सेलेब्स के बारे में बताएंगे जो फिल्मी पर्दे से दूरी बनाकर रखते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
कार्तिक आर्यन और कृतिका - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक और कृतिका
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन हाल फिलहाल में सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी वजह उनकी फिल्में होती हैं तो कभी सारा अली खान। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कार्तिक की एक छोटी बहन हैं, जिनका नाम है कृतिका तिवारी। बता दें कि कार्तिक कृतिका को किट्टू और कृतिका कार्तिक को कोकी बुलाती हैं।

पढ़ें: बिहार में जन्मी ये पांच अभिनेत्रियां दुनियाभर में छाईं, एक फिल्में छोड़ संभाल रही करोड़ों का बिजनेस
विज्ञापन

3 of 6
बहनों के साथ बिपाशा बसु - फोटो : सोशल मीडिया
बिपाशा-बिदिसा और विजयेता
फिल्मी दुनिया से काफी लंबे वक्त से दूरी बनाकर रखी हुईं बिपाशा बसु की दो बहने हैं। बिपाशा की बड़ी बहन का नाम बिदिशा और छोटी बहन का नाम विजयेता है। 

पढ़ें: सौतेले पिता की गिरफ्तारी के बाद श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई

4 of 6
बहन के साथ भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
भूमि और समीक्षा
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' और 'शुभ मंगल सावधान' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुकीं भूमि पेडनेकर की एक बहन हैं। भूमि की बहन का नाम समीक्षा है। बता दें कि पेशे से समीक्षा एक वकील हैं।

पढ़ें: जेएंडके-लद्दाख को 'काला' दिखाते ही ट्रोल हुईं स्वरा, यूजर्स बोले-'कश्मीर में अंधेरा मत दिखाओ'
विज्ञापन

5 of 6
भाई के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ और हर्षद
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में फिल्म जबरिया जोड़ी में नजर आए थे। सिद्धार्थ के भाई का नाम हर्षद है। बता दें कि हर्षद बैंकिंग इंडस्ट्री में हैं।

पढ़ें देशभक्ति पर बनी इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर आ गई थी 'क्रांति', कोई न तोड़ पाया रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
ईशा गुप्ता और नेहा गुप्ता
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर ईशा के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। ईशा की बहन का नाम नेहा गुप्ता है। पेशे से नेहा एक फैशन डिजाइनर हैं।

पढ़ें: काजोल और अजय देवगन फिर दिखाएंगे इश्क की कॉमेडी, ये है दोनों की नई फिल्म की पूरी कहानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें