'गेस्ट इन लंदन', 'शादी में जरूर आना', 'कारवां' और 'यमला पगला दीवाना फिर से' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी जगह बनानी वालीं एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने खुलासा किया है कि वो कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं।
विज्ञापन
2 of 5
kriti kharbanda
- फोटो : social media
दरअसल एक इंटरव्यू में कृति खरबंदा ने बात करते हुए कहा- 'मैं कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी, बजाए इसके मैं शादी करना चाहती थी और बच्चे पैदा करना चाहती थी। बात चाहे बॉलीवुड या साउथ की फिल्मों में काम करने की हो।'
इसके बाद कृति ने आगे फिल्मों के बारे में इंटरव्यू में कहा- 'मैं कभी भी फिल्मों को भाषा के आधार पर नहीं चुनती हूं। जब मैंने वहां काम करना शुरू किया, तो साउथ इंडियन फिल्म उद्योग को बॉलीवुड में कदम रखने की सीढ़ी के रूप में नहीं देखा। यहां तक कि आज भी मैं जब किसी तमिल फिल्म में या एक मल्टीस्टारर बॉलीवुड फिल्म में अभिनय करती हूं तो दोनों में कोई अंतर नहीं देखती।'
कृति के वर्कफ्रंट की बात करें तो साउथ में कृति ने गूगली, सुपर रंगा, ब्रूस ली- द फाइटर जैसी फिल्मों से फेम हासिल किया है। वहीं कृति की अपकमिंग फिल्मों में 'हाउसफुल 4', 'पागलपंती', 'चेहरे', और तमिल फिल्म 'वान' शामिल हैं।
फिल्मों के अलावा कृति फिटनेस को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। फिटनेस के लिए कृति पोल डांस को सबसे अधिक पसंद करती हैं। वहीं वो मैगजीन के कवर पेज पर भी अक्सर नजर आती हैं।