फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: नया साल शुरू होते ही इन सेलेब्स की डेटिंग की खबरों ने बटोरीं सुर्खियां, लिस्ट देख रह जाएंगे हैरान

Sun, 08 Jan 2023 06:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के सेलेब्रिटी के अफेयर की खबरें अक्सर आती रहती हैं। बहुत से ऐसे फिल्मी सितारे हैं जो इसी वजह से बीते साल सुर्खियों में रहे। वहीं, कुछ ऐसे भी सेलेब्स हैं जो नए साल पर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि इनमें से किसी ने अब तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। आइए जानते हैं मनोरंजन जगत के इन कथित नई जोड़ियों के बारे में...
Sidhardh Malhotra: इंद्र कुमार के साथ फिर जमेगी सिद्धार्थ की जोड़ी, थैंक गॉड के बाद अब इस रॉमकॉम में आएंगे नजर
विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा
कुछ समय पहले ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि तमन्ना भाटिया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने इन बातों को खारिज कर दिया था। अब खबरें हैं कि तमन्ना एक्टर विजय वर्मा को डेट कर रही हैं। दोनों को गोवा में नए साल का जश्न मनाते हुए भी कथित तौर पर देखा गया था। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की है। 
Tunisha Sharma: शीजान के लिए दोस्तों से पैसे उधार लेती थीं तुनिशा, मां ने बेटी का मैसेज सुनाते हुए लगाए आरोप
विज्ञापन

3 of 5
आर्यन खान-नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन खान-नोरा फतेही
हाल ही में आर्यन खान और नोरा फतेही को लेकर एक ऐसी खबरें सामने आईं जिसे जानकर बहुत से लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि आर्यन खान और नोरा फतेही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दावा यहां तक किया गया कि दोनों को दुबई में एक साथ पार्टी करते हुए भी देखा गया है। हालांकि इन दावों में बिलकुल भी सच्चाई नजर नहीं आती। बता दें कि नोरा फतेही आर्यन खान से उम्र में पांच साल बड़ी हैं।
Filmy Wrap: अनुराग कश्यप संग काम नहीं करेंगे अभय और कांतारा स्टार ने की KGF 2 की बुराई, पढ़ें मनोरंजन की खबरें

4 of 5
जान्हवी कपूर-शिखर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर-शिखर पहाड़िया
मीडिया रिपोट्स की मानें तो जान्हवी कपूर इन दिनों शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। दोनों को एक साथ कई बार देखा जा चुका है। जान्हवी और शिखर एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। बता दें कि शिखर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। उनके पिता एक बिजनेसमैन हैं।
Twinkle Khanna: करोड़ों की गाड़ी छोड़ बेटी नितारा के साथ ऑटो से सैर करने निकलीं ट्विंकल, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अगस्त्य नंदा, सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
सुहाना खान-अगस्त्य नंदा
इस लिस्ट में सुहाना खान का नाम भी शामिल है। सुहाना और अगस्त्य 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दूसरे को पसंद करने लगे। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि अगस्त्य ने क्रिसमस पार्टी पर सुहाना को अपने परिवार से भी मिलवाया था, इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर उन्हें अपना पार्टनर बताया था। 
Golden Globe Awards 2023: अवॉर्ड शो से पहले सितारों से सजी पार्टी में दिखे राम चरण, एक्टर का लुक हुआ वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें