फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें बॉलीवुड सेलेब्स के इंस्टाग्राम पोस्ट, सलमान खान और जैकी श्रॉफ ने फैंस को दिया ये मैसेज

Wed, 15 Apr 2020 05:29 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सेलेब्स के इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
देश में लॉकडाउन होने की वजह से बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में सितारे अपने फैंस को खूब वक्त दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर खूब  तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं। ऐसे में जहां कुछ सितारे फैंस को समझाइश दे रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस के साथ अपनी यादें साझा कर रहे हैं। ऐसे में आपको दिखाते हैं कि किस सितारे ने इंस्टाग्राम पर क्या साझा किया।
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan - फोटो : Social Media
सलमान खान
बॉलीवुड के 'दबंग' अभिनेता सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। सलमान के ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट में भी वो एक मैसेज दे रहे हैं। तस्वीर में एक बिल्डिंग की दो बालकनी नजर आ रही हैं। एक बालकनी में जहां शख्स बैठकर पूजा कर रहा है तो वहीं दूसरी बालकनी में मौजूद शख्स नमाज पढ़ता दिखाई दे रहा है। सलमान द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 
विज्ञापन

3 of 5
huma qureshi - फोटो : social media
हुमा कुरैशी
बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने एक वीडियो और एक फोटो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किए हैं। वीडियो में हुमा कुरैशी खुद को हेयरकट देती नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो के बाद तस्वीर में हुमा का नया हेयरस्टाइल नजर आ रहा है। बता दें कि हाल फिलहाल में कई सितारे सोशल मीडिया पर हेयरकट की तस्वीरें और वीडियोज साझा कर चुके हैं।
 

4 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण के साथ में दो और लोग मौजूद हैं। पोस्ट के  कैप्शन में दीपिका ने लिखा है- 'स्टार्टिड यंग'। दीपिका की इस थ्रोबैक तस्वीर को सभी काफी पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jackie shroff
जैकी श्रॉफ
बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ उन चुनिंदा स्टार्स में शुमार हैं जो अक्सर अपने फैंस को कोई न कोई मैसेज देते रहते हैं। कुछ वक्त पहले तक जहां जैकी पौधे लगाकर पर्यावरण को सुधारने की बात कर रहे थे तो अब जैकी सभी से सुरक्षित रहते हुए एकजुटता दिखाने की बात कर रहे हैं। अपने नए पोस्ट में जैकी ने कोरोना वायरस को लेकर देश के हालात दिखाए हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें