सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने रिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, उनकी जमानत याचिका कोर्ट ने नामंजूर कर दी है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अब रिया को न्याय दिलाने की मुहिम भी शुरू हो गई है। बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने जस्टिस फॉर रिया कैंपन शुरू किया है। जिसमें रिया के इस ब्लैक टॉप की भी काफी अहमियत है। वहीं सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इन सभी सेलेब्स को एक ट्वीट के जरिए जवाब दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
मंगलवार को जब रिया एनसीबी की दफ्तर पहुंची तो टीशर्ट पर एक खास तरह का स्लोगन लिखा था। रिया की काले रंग की टीशर्ट पर लिखा था, 'गुलाब लाल होते हैं, वॉयलेट्स नीले होते हैं, आओ पितृसत्ता को ध्वस्त करते हैं, मैं और तुम।'
विज्ञापन
3 of 5
रिया की टीशर्ट पर यही स्लोगन लिखा था
- फोटो : अमर उजाला
रिया चक्रवर्ती की टीशर्ट पर लिखे इसी स्लोगन के साथ बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स रिया चक्रवर्ती के लिए न्याय की मांग करने लगे हैं। अंगद बेदी, जिम सरभ, दीया मिर्जा, विद्या बालन, करीना कपूर खान, नेहा धूपिया, राधिका मदान, गौहर खान, मंदाना करीमी, सोनम कपूर, फरहान अख्तर सहित कई कलाकारों ने इंस्टाग्राम पर रिया का समर्थन किया।
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के इन सेलेब्स को जवाब देते हुए सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने सुशांत की तस्वीर साझा की, जिस पर लिखा है, 'गुलाब लाल होते हैं, वॉयलेट्स नीले होते हैं, आओ सही के लिए लड़े, मैं और तुम।' इसके साथ उन्होंने लिखा, जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत।'
गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती ने मंगलवार की रात एनसीबी के दरफ्तर में ही काटी। बुधवार को उन्हें भायखला महिला जेल भेजा गया। एनसीबी के मुताबिक, रिया से पूछताछ में मिली जानकारी से साफ है वह ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा थीं। वह भाई शौविक से ड्रग्स मंगवाती थीं। रिया ने ज्यादातर आरोपों को कुबूल कर लिया है, लेकिन खुद के ड्रग्स लेने की बात से इनकार किया है। वहीं उनके पास से कोई ड्रग भी नहीं मिला है।