सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
एनसीबी ने रिया से तीन दिन तक 19 घंटे पूछताछ की। एनसीबी ने रिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी), 20(बी), 27(ए), 28 और 29 के तहत केस दर्ज किया है। सेक्शन 8-सी के तहत प्रतिबंधित दवाओं को गैरकानूनी तरीके से खरीदने और इस्तेमाल करने पर 10 साल की सजा का प्रावधान है। वहीं, 20 बी में गांजे का ट्रांसपोर्ट करना, 27 के तहत ड्रग्स की खरीद-फरोख्त करना और फाइनेंस करना है। धारा 28 गैरकानूनी कार्य करना और 29 अपराधिक साजिश का मामला है।