फरवरी का महीना लव बर्ड्स के लिए बेहद खास माना जाता है। आम लोगों से लेकर खास तक, सभी अपने चाहने वालों से प्यार का इजहार करते हैं। आज पूरा देश वैलेंटाइन डे (Valentine Day) मना रहा है। ऐसे में हमारे बॉलीवुड सितारे कैसे पीछे रह सकते हैं। किसी ने अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पोस्ट साझा किया है तो कोई इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए लंदन से आया। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे बॉलीवुड सितारे किस अंदाज में मना रहे हैं आइए देखते हैं।