फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: गिनीज बुक में दर्ज हैं इन सितारों के नाम, किसी ने ली सेल्फी तो किसी ने नाखून पेंट कर बनाया रिकॉर्ड

Wed, 05 Jul 2023 04:22 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने अपने काम के दम पर सिनेमा में नाम कमाया है। इसी के दम पर अभिनेता मशहूर भी हुए हैं। वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी अदाकारी के दम पर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया है। कुछ का नाम गिनीज बुक में होने की वजह जानकर आपको हैरानी भी हो सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं वो कौन से सेलेब्स हैं जिनके नाम रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन

2 of 7
आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
आशा भोसले
बॉलीवुड को हजारों बेहतरीन गाने देने वाली जानी मानी सिंगर आशा भोसले ने जाइए आप कहां, दम मारो दम, पिया तू अब तो आजा, हो जा रंगीला रे और चुरा लिया है तुमने जो दिल को जैसे बेहतरीन गाने गाए हैं। इनके नाम भी खास गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने नाम साल 1947 से अब तक 20 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में 11,000 से ज्यादा सोलो और डुएट गाने गाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन

3 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के लाखों फैंस हैं लेकिन उनमें से कई यह बात नहीं जानते होंगे कि बिग बी का नाम भी गिनीज बुक में दर्ज है। दरअसल अमिताभ बच्चन 19 मशहूर सिंगर्स के साथ 'श्री हनुमान चालीसा' गाने वाले इकलौते  एक्टर का खिताब उनके नाम है। 

4 of 7
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का नाम गिनीज बुक में मार्च 2016 में दर्ज किया गया था और इसकी वजह थोड़ी सी अजीब है। दरअसल एक्ट्रेस एक इवेंट में शामिल हुई थीं जहां एक समय पर सबसे ज्यादा महिलाओं ने अपने नाखूनों को पेंट किया था।
विज्ञापन

5 of 7
कुमार सानू - फोटो : सोशल मीडिया
कुमार सानू
कुमार सानू के गानों के आज भी लाखों फैंस हैं। 90 के दशक से लेकर आज भी उनके गाने दिलचस्पी से सुने जाते हैं।  कुमार सानू का नाम भी इस रिकॉर्ड बुक में दर्ज है। उन्होंने एक दिन में सबसे ज्यादा 28 गाने गाकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाया था। 
विज्ञापन

6 of 7
ललिता पवार - फोटो : Social Media
ललिता पवार
दिग्गज अदाकारा ललिता पवार को कौन नहीं जानता है। वह अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती थीं। बॉलीवुड में सबसे लंबे समय तक काम करने वाली एक्ट्रेस बनने के लिए उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज है। उन्होंने 12 साल की उम्र में डेब्यू किया था और 70 साल से ज्यादा समय तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
फिल्म सेल्फी के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने तीन मिनट में 184 सेल्फी लेने का गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें