वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'बवाल' का टीजर आज रिलीज हो गया है। टीजर की शुरुआत में जान्हवी कपूर और वरुण धवन के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है। लेकिन, हर लव स्टोरी की तरह इसमें इमोशंस का भी जबर्दस्त तड़का लगाया गया है। दोनों सितारों की अधूरी लव स्टोरी, प्यार, रोमांस और इमोशंस को बखूबी दिखाया गया है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।